फेसबुक पर युवक ने लड़की की फोटो लगाई तो पिता ने मारकर ट्रैक पर फेंका

हरदोई। यूपी में हरदोई के शाहाबाद में हत्या कर युवक का शव रेलवे ट्रैक पर डालने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है और प्रेमिका के पिता व चाचा और भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि बेटी की फोटो फेसबुक पर लगाये जाने से नाराज होकर सभी ने मिलकर हेमंत कुमार मिश्र की हत्या की थी और घटना को हादसे का रूप देने के लिए मृतक की लाश को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया था।

ट्रैक पर बंधे थे हाथ

ट्रैक पर बंधे थे हाथ

कोतवाली शाहाबाद के आझी स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर हेमंत मिश्रा (21), निवासी मोहल्ला अल्लापुर का शव पड़ा मिला था। उसके हाथ भी बांधे गए थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था और ट्रेन दुर्घटना का मामला बताया था। लेकिन जैसे ही परिजन पहुंचे और हाथ बंधे हुए देखे तो परिजनों ने इसे हादसा नहीं हत्या बताया। मामले में पिता ने बेटे की प्रेमिका के परिजनों पर हत्या आरोप लगाया था कि हेमंत का प्रेम-प्रसंग जिसको लेकर उसकी हत्या की गई है और हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया।

आरोपियों ने कबूला जुर्म

आरोपियों ने कबूला जुर्म

इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता दिनेश राठौर, चाचा सुरेश राठौर और भाई विवेक व अभिषेक आदि के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली थी और खुलासे के लिए टीमें लगाई थीं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कॉल डिटेल से अहम जानकारी के बाद चारों को गिरफ़्तार कर लिया गया तो सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि मृतक का अभियुक्त की पुत्री से प्रेम सम्बन्ध था।

फोटो लगाने पर हुई हत्या

फोटो लगाने पर हुई हत्या

युवक ने अपनी प्रेमिका की फोटो फेसबुक पर लगाई थी जिसको लेकर इन लोगों ने उसी दिन आपत्ति जताई और शिकायत कोतवाली में की थी। फिर हेमंत से मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी व डंडे बरामद कर लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+