हरदोई: गर्मी में घर के बाहर सोए, सीने में कोई गोली मारकर चला गया

Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदोई में घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सुबह जब परिजनों में देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है।

A man killed in front of home while sleeping

अज्ञात हत्यारों के द्वारा हत्या की यह सनसनीखेज वारदात शहर कोतवाली के नरहिया में अंजाम दिया गया है। यहां नरहिया मजरा इसौली निवासी श्रीराम 55 अपने घर के बाहर सो रहे थे जबकि उनके अन्य परिवारीजन घर व दूसरे घर के अंदर सो रहे थे। सुबह जब परिजन बाहर निकले तो देखा श्रीराम घर के बाहर खून से लथपथ अवस्था मे पड़े दिखाई दिए।

उनके सीने में गोली मारकर उनकी हत्या की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पाकर एसपी आलोक प्रियदर्शी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या क्यों और किसने की, इसके बारे में परिजनों को भी जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+