CRPF की वर्दी पहने बदमाश यूपी पुलिस से भिड़े, पैर में गोली मारकर दबोचा, देखें वीडियो

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में यूपी पुलिस के सिपाहियों की शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। वे बदमाश सीआरपीएफ की वर्दी पहने हुए थे। सिपाहियों से मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसके चलते पुलिस का पलड़ा भारी पड़ गया। कुछ ही देर में दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस को उनमें से एक बदमाश से दो पिस्तौल और कारतूसों का भारी जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने एनकाउंटर से जुड़ा वीडियो भी जारी किया है।

करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं ये शातिर बदमाश

करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं ये शातिर बदमाश

हापुड़ के एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि एक बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान बदमाश का दूसरा साथी भी गिरफ्तार हुआ है। सीआरपीएफ की वर्दी पहने बदमाश अब तक करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। हाल में ही एक बदमाश ने हापुड़ में शहीद शोभित शर्मा की माँ से भी लाखों रुपये की ठगी की थी, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। वहीं दूसरे बदमाश पर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने बताये जा रहे हैं।

स्पलेंडर बाइक पर सवार था सीआरपीएफ की वर्दी में

स्पलेंडर बाइक पर सवार था सीआरपीएफ की वर्दी में

एएसपी ने बताया कि हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्पलेंडर बाइक पर सवार सीआरपीएफ की वर्दी में एक युवक और उसका साथी बिना हेलमेट और नंबर प्लेट की बाइक पर दिखाई दिया। जैसे ही पुलिस ने उनको रोकने का इशारा किया तो सीआरपीएफ की वर्दी पहने हुए बदमाश ने बाइक नहीं रोकी और भागने लगे। पुलिस को जब इन दोनों पर शक हुआ तो दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया। दोनों बदमाश टीपी नगर के जंगल की तरफ भागने लगे।

दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी

दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी

पुलिस ने दोनों का जंगलो में भी पीछा किया तो दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो पुलिस की गोली लगने से एक के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+