Hapur: फर्नीचर दिलाने के नाम पर महिला से गैंगरेप, बनाया अश्लील Video...शिकायत करने पर दी धमकी
Hapur News: फर्नीचर दिलवाने के नाम दो युवक महिला को जंगल ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खींचे।

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि दो लोगों ने फर्नीचर दिलवाने के नाम पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने और उसकी वीडियो वायरल करने धमकी भी दी है। तो वहीं, अब पीड़िता ने सिंभावली पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत की है और न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें, पीड़िता मूलरूप से गाजियाबाद जिले की रहने वाली है और पिछले काफी समय से सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कालोनी में रह रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी मुलाकात दो लोगों से हुई थी। इसके बाद दोनों का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपितों ने उसको फर्नीचर दिलाने की बात कही थी।
फर्नीचर दिलाने के नाम पर दो दिन पूर्व आरोपित अपने साथ कार में बैठाकर थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ के जंगल में ले गए। वहां दोनों आरोपितों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इस दौरान आरोपितों ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसे धमकी भी दी। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
Recommended Video

तो वहीं, अब पीड़िता सिंभावली थाने पहुंची और तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications