नगमा का पीएम मोदी पर हमला, कहा- अगर वह चौकीदार हैं तो कहां से आ रहा है चैनल चलाने का पैसा
Hapur

नगमा ने कहा- यूपी पुलिस निकम्मी है
नगमा ने कहा, एक हिंदू महासभा की महिला नेता ने गांधीजी की फोटो पर गोली चलाने का प्रयास किया था, जिसको पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। यूपी पुलिस इतनी निकम्मी है कि वह कुछ नहीं कर पाती है। बहुत सारे ऐसे केस हैं जिसमें पुलिस कुछ नहीं कर पाती है। चाहें वह लव जिहाद हो या घर वापसी हो। नगमा ने बुलंदशहर के स्याना में हुए कांड को भी ताजा कर दिया और कहा एक महिला का पति इंस्पेक्टर जिसको कुछ लोग मार देते हैं, वह आज तक गिरफ्तार नहीं हो पाए।

पीएम मोदी के वादे जुमले साबित हुए
यूपी में महागठबंधन को लेकर जब नगमा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है। राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी में से अगर किसी को चुनना हो तो राहुल गांधी ने जो कहा है वह पूरा किया है, लेकिन नरेंद्र मोदी जी ने जो भी कुछ कहा है वह केवल जुमला साबित हुआ है।

जो कहा, कुछ नहीं कर पाए
पिछले 5 सालों में जो कहा कुछ नहीं हुआ, चाहें फिर बुलेट ट्रेन बनाने की बात की हो, नौकरी देने की बात की हो। उन्होंने कहा कि पीएम ने सालाना दो करोड़ नौकरी देने की बात कही थी तो 5 साल में 10 करोड़ नौकरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन जो कहा कुछ नहीं करा पाए, ना बेटियों को इंसाफ दिला पाए।












Click it and Unblock the Notifications