UP: कोरोना वायरस के खौफ से युवक ने की आत्महत्या, कई दिनों से था बीमार

हापुड़। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 11000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 275,944 का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो यहां भी संक्रमित मामलों की संख्या 324 हो गई है, जबकि इस महामारी से 6 लोग मौत के शिकार भी हुए हैं। इसी उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मौके से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक, युवक कोरोना वायरस से पीड़ित था। इसी वजह से उसने अपनी जान दी है।

कोरोना के खौफ में दी जान

कोरोना के खौफ में दी जान

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवक ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसके मुताबिक युवक ने कोरोना वायरस के खौफ में अपनी जान दी है। बताया जा रहा है कि वह​ पिछले कई दिनों से बीमार था। सुसाइड नोट मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल जांच की जा रही है।

नाई का काम करता था युवक

नाई का काम करता था युवक

हापुड़ की कोतवाली पिलखुवा के मोहल्ला मोहन नगर में रहने वाले 34 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की है। युवक ने सुसाइड नोट में खुद को कोरोना पीड़ित होने की बात लिखी है। मूल रूप से बागपत के रहने वाले युवक को पिछले कई दिन से बुखार था। युवक पिलखुवा में रहकर नाई का काम करता था।

बिहार में युवक की मौत

बिहार में युवक की मौत

कोरोना वायरस के चलते बिहार में 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार युवक की किडनी फेल हो गई, जिसके बाद आज उसकी मौत हो गई। एम्स के डॉक्टर प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि युवक में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। युवक बिहार के मुंगेर का रहने वाला था। युवक की पटना के एम्स अस्पताल में मौत हुई है। युवक दो दिन पहले ही कोलकाता से लौटा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+