कोरोना का कहर: हमीरपुर जिला जेल के ड‍िप्‍टी जेलर की मौत, कई अधि‍कारी और डॉक्‍टर भी संक्रम‍ित

हमीरपुर, अप्रैल 20: उत्‍तर प्रदेश के हमीरपुर में कोरोना से संक्रम‍ित जिला कारागार के डिप्टी जेलर की मौत हो गई है। डिप्टी जेलर केपी सिंह यादव गाजीपुर के निवासी थे। बीते दिनों उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिट‍िव आई थी, जिसके बाद उनका उपचार बांदा के कोविड हॉस्पिटल में चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, सदर क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुराग सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अनुराग सिंह के अलावा जिले के कई अन्य अधिकारी और डॉक्‍टर भी कोव‍िड पॉजिटि‍व हैं। सीडीओ के स्टेनो भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

uttar pradesh hamirpur district jail deputy jailer lost life due to coronavirus

मार्च में डिप्टी जेलर के पद पर क‍िया गया था सम्बद्ध

जिला जेल में प्रभारी जेलर के पद पर तैनात रामरतन यादव के मुताबिक, बीते 21 मार्च को गाजीपुर निवासी केपी सिंह यादव को जिला कारागार में डिप्टी जेलर के पद पर सम्बद्ध किया गया था। बीते 16 अप्रैल को उनकी कोरोना जांच की गई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद वह होम आइसोलेट हो गए थे, लेकिन हालत खराब होने पर उन्हें सुमेरपुर के कोविड अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्‍हें बांदा के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनकी इलाज दौरान मौत हो गई। जेलर रामरतन यादव ने बताया कि डिप्टी के जेलर के दो बेटे व एक बेटी है।

यूपी में वीकेंड लॉकडाउन

बता दें, यूपी में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। अब पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार दोनों द‍िन लॉकडाउन रहेगा। वहीं, जिन जिलों में 500 से ज्यादा एक्टिव केस हैं, वहां पर नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-11 के साथ हुई बैठक में कहा कि प्रदेश में प्रत्येक शुक्रवार की रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक साप्ताहिक बंदी (कोरोना कर्फ्यू) प्रभावी रहेगा। इसके अतिरिक्त जिन जिलों में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां हर दिन रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+