MP News: पुलिस से बचने के लिए पाले खूंखार कुत्ते, फिर एक दिन ऐसे गिरफ्त ने आया बदमाश

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से अनोखा मामला सामने आया है, जहां पुलिस से बचने के लिए बदमाश ने कुत्ते पाल रखे थे। वहीं जब पुलिस बदमाश को पकड़ने पहुंचती थी, तो कुत्ते पुलिस पर हमला कर देते थे।

वहीं पुलिस ने बदमाश को पकड़ने और कुत्ते से बचने के लिए नगर निगम की टीम की मदद ली, जहां पुलिस जब बदमाश को पकड़ने पहुंची तो नगर निगम की टीम ने कुत्तों को पकड़ लिया। वहीं बदमाश मौके से भाग खड़ा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

Gwalior

दरअसल, ये पूरा वाक्या ग्वालियर में घटित हुआ, जहां अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश ने घर में खतरनाक प्रजाति के रॉटविलर कुत्ते पाल रखे थे। पुलिस जब बदमाश को पकड़ने घर आती थी, तो बदमाश के द्वारा पाले गए रॉटविलर कुत्ते पुलिस का रास्ता रोक लेते थे। इस बार पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए दूसरी ट्रिक अपनाई जहां पुलिस ने नगर निगम के दस्ते को भी साथ में लिया, ताकि दरवाजे पर खड़े रॉटविलर को काबू किया जा सके। पुलिस जब बदमाश के घर पहुंची तो नगर निगम की टीम साथ देख बदमाश कुत्तों को आगे कर भाग निकला लेकिन उसके रॉटविलर और एक देसी नस्ल के कुत्ते को पुलिस ने निगम के अमले की मदद से पकड़ लिया। बाद में बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक बदमाश बेहद शातिर किस्म का है, जहां बदमाश ने 30 अप्रैल को अचलेश्वर महादेव मंदिर के नजदीक अपने साथियों के साथ ट्रैफिक पुलिस जवान पर हमला किया था। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, तब से ही पुलिस बदमाश को पकड़ने के लिए छापेमार कार्रवाई को अंजाम दे रही थी। हालांकि, इस मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लेकिन एक आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सट्टे के कारोबार से जुड़ा है, और उसे पर कई अपराध दर्ज हैं।

ये भी पढ़े- Indore News: आपका बेटा पुलिस कस्टडी में है, साइबर फ्रॉड का नया तरीका देख पुलिस चौंकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+