Gwalior News: महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बोली मोदी के खिलाफ लड़ना है चुनाव, दिग्विजय बोले- पागल हो गई, बाहर करो

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर है।जब वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे तो उस दौरान पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने के लिए एक महिला कार्यकर्ता पहुंची थी, लेकिन इस महिला कार्यकर्ता को सुरक्षा गार्डों ने रोक लिया और उसके साथ बदसलूकी की गई। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने अपने सुरक्षा गार्ड से कहा कि बाहर निकालो इस पागल को, यह औरत पागल हो चुकी है।

Women Congress worker said that she has to fight elections against Modi, Digvijay said - she has gone mad

बता दे इस महिला कार्यकर्ता का नाम डॉ लीना शर्मा है महिला मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ लोग हल्के में ले लेते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दिग्विजय सिंह से मेरी कोई नाराजगी नहीं है। मैं उनसे मुलाकात करने आई थी, उन्होंने जाने के लिए कहा तो फिर बाद में मुलाकात कर लूंगी।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर है पूर्व सीएम ने आज ग्वालियर जिले की सभी कांग्रेसी नेताओं के साथ 121 चर्चा की और आगामी समय में राहुल गांधी की यात्रा वहीं लोकसभा के चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा की। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर अंचल के सभी कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक कर रहे है और उसके बाद वह सीधे मुरैना के लिए रवाना होंगे जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

संवाद सूत्र : पंकज श्रीमाली ग्वालियर, मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+