पति की प्रेमिका, पत्नी का विरोध और खौफनाक साजिश, फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर कर डाला ये कांड
Gwalior News: ग्वालियर साइबर क्राइम पुलिस के पास एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जिसमें एक लड़की ने अपने एक सहयोगी रहे युवक की पत्नी द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि युवक की पत्नी ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे कॉल गर्ल बताकर पूरे शहर में बदनाम कर दिया।

पीड़ित लड़की का आरोप है कि उसके परिचित अरशद खान की पत्नी मुस्कान सिद्दीकी ने अपने रिश्तेदारों राशिद और गोलू के साथ मिलकर उसकी फेसबुक में फर्जी अकाउंट बनाया है। जिसमें उसे कॉल गर्ल बता कर सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा है।
मुस्कान सिद्दीकी को शक है कि इस युवती और उसके पति के बीच प्रेम संबंध रहे हैं। जबकि युवती का कहना है कि एक ही संस्थान में काम करने के दौरान उसकी और अरशद से मुलाकात के दौरान जान पहचान हो गई थी।
इसके बाद उसने वह नौकरी छोड़ दी थी। लेकिन अब पिछले 6 महीने से मुस्कान सिद्दीकी इस युवती का जीना हराम किए हुए है। ऐसा पीड़ित युवती का आरोप है। पीड़ित युवती का कहना है कि उसके रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर उसे जमकर बदनाम किया जा रहा है और उसके नंबर को भी सार्वजनिक किया जा रहा है।
आरोप है कि मुस्कान सिद्दीकी ने युवती को धमकी दी है कि वह उसका अपहरण करा लेगी और उसके साथ कोई भी घटना कर सकती है। इससे युवती दहशत में रहती है। पीडित युवती ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
उसका कहना है कि वह इतनी परेशान हो चुकी है कि उसने दो बार आत्महत्या का प्रयास भी की है। इस मामले में पुलिस अफसरों ने युवती का आवेदन को लेकर साइबर क्राइम पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
शहर में इन दोनों फर्जी फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर शहर की महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। अब तक ऐसी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। जिनमें अलग-अलग युवतियां के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट क्रिएट करके उन्हें परेशान करने या उन्हें बदनाम करने का काम किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामले की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्यवाही की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications