शर्मनाक : रात को 2 वार्ड बॉय ने महिला मरीज का ऑक्सीजन पाइप निकालने की कोशिश की, कान के टॉप्स ले गए

ग्वालियर, 11 मई। मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच ग्वालियर से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कोविड अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के बेटे ने दो वार्ड बॉय पर अपनी मां के मुंह से ऑक्सीजन पाइप हटाने का प्रयास करने और उसके कान से टॉप्स भी खींचकर ले जाने का आरोप लगाया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस महिला के बेटे के आरोप की जांच कर रही है।

Ward Boy Tries To Remove Oxygen Pipe Of Female Patient Gwalior Hospital

जानकारी के अनुसार ग्वालियर के गुढ़ा इलाके की 49 वर्षीय पूनम आठ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित हुई थी। कोरोना वायरस ने उनकी किडनी और लीवर का काफी नुकसान पहुंचाया था। इस पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मुरार जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया था। उनकी देखभाल के बेटा दीपक वीरे साथ था। दीपक का आरोप है कि मां अंदर भर्ती थी। उन्हें पाइप से ऑक्सीजन दी जा रही थी। वे खुद वार्ड के बाहर खिड़की के पास बैठे थे।

रविवार रात 11.15 बजे दीपक टॉयलेट के लिए गए। इसी बीच वहां दो वार्ड बॉय राहुल और सोनू पहुंचे। दोनों उसकी मां को लगे ऑक्सिजन का पाइप निकाल रहे हैं। शोर मचाते हुए दीपक ने उन्हें पकड़ा, लेकिन दोनों उसे धक्का देकर भाग गए। जब दीपक मां के पास पहुंचा तो देखा कि उनके कान के टॉप्स भी नहीं हैं। तत्काल डॉक्टरों को सूचना दी। डॉक्टरों ने ऑक्सिजन पाइप वापस लगाई। रात से ही वार्ड बॉय गायब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+