MP News : मंच पर सिंधिया से बोली लड़की- हम सामान्य वर्ग के गरीब हैं,क्या सरकार पढ़ाई व शादी में करेगी मदद

ग्वालियर के मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया। मंच पर गरीब परिवार की लड़की सिमरन सिकरवार ने लगाई गुहार। सिंधिया ने मदद के लिए का आवेदन बना कर दे दो।

भोपाल,7 अक्टूबर। ग्वालियर में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होने पहुंचे। इस दौरान शिविर में माता-पिता की 10 माह से बंद वृद्धावस्था पेंशन शुरू कराने आई लड़की सिमरन सिकरवार ने मंच पर ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया से कहा कि सर हम सामान्य वर्ग से हैं लेकिन बहुत गरीब है। क्या सरकार पढ़ाई और शादी के लिए हमारी मदद करेगी? इस पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि आप अपना आवेदन बनाकर दें।

Union Ministers Jyotiraditya Scindia, Pradyuman Singh Tomar reached camp in Gwalior

ऊर्जा मंत्री ने लड़की को दिया आर्थिक मदद का आश्वासन

शिविर में मंच पर मध्य प्रदेश के उर्जा मंत्री और सिंधिया समर्थक प्रद्युमन सिंह तोमर भी मौजूद थे। उन्होंने तुरंत लड़की को बुलाया और उसे ₹30 हजार की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। शिविर में 550 से अधिक आवेदन आए जिसमें 375 पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ दिलवाया गया। सिमरन ने बताया कि वह बेहद ही गरीब परिवार से उसके छह बहन भाई हैं। उसके पिता बुजुर्ग हैं और कई दिनों से बेरोजगार है। उनके पास पढ़ाई तक के लिए पैसा नहीं है। उसने बताया कि सामान्य वर्ग से होने के कारण उन्हें किसी भी तरह की सहायता नहीं मिलती है।

जन सेवा शिविर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान जनता की सेवा के लिए चलाए जा रहा है केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ मिले इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र के निवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले इसके लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान चलाया जा रहा है। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में 16 हजार लोगों को राशन के लिए पात्रता पर्ची उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के व्यवहार से नाराज नजर आए। बता दे जब बृजमोहन शर्मा मंच पर जाने की कोशिश कर रहे थे, तो पुलिस अधिकारियों ने रोक दिया। बाद में जब उनका नाम अनाउंस हुआ तो, उन्होंने मंच पर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर उन्हें खुद मंच पर बुलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+