ग्वालियर जू से आई खुशखबरी; बाघिन ने दिया 3 शावकों को जन्म, इनमें एक दुर्लभ तो 2 सफेद रंग का शावक

Gwalior Zoo, tigress Meera gave birth to 3 cubs,

Gwalior Zoo News: ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में एक बार फिर टाइगर के कुनबे में वृद्धि देखने को मिल रही है। बाघिन मीरा ने रविवार रात में तीन शावकों को जन्म दिया है।इनमें शावकों में दो का रंग सफेद है और एक का रंग पीला है। तीनों शावक व बाघिन मीरा स्वस्थ्य हैं।

आपको बताते चलें कि चिड़ियाघर की ही बाघिन दुर्गा ने 28 जून को 3 शावकों काे जन्म दिया था। दुर्गा के शावकों का दीदार भी आज से ही सैलानियों ने करना शुरू किया है। ऐसे में ग्वालियर चिड़ियाघर में खुशी दोगुनी हो गई है। खासबात यह है कि दो महीने के भीतर ही चिडि़या घर की दो बाघिनों ने शावकों को जन्म दिया है और सभी स्वस्थ्य हैं।

Gwalior Zoo News

चिड़ियाघर में आज सैलानी 39 दिन के तीन टाइगर के शावकों का दीदार कर सकेंगे। इसके साथ ही सैलानी इन शावकों का नामकरण करने के लिए अपने पसंद के नाम का सुझाव भी चिड़ियाघर में दे सकेंगे। इसके बाद आपसी सहमति के आधार पर इन शावकों का नामकरण किया जाएगा।

इस मौके पर महापौर डा. शोभा सिकरवार, सभापति मनोज सिंह तोमर और आयुक्त हर्ष सिंह मौजूद रहेंगे। चिड़ियाघर में टाइगर दुर्गा ने गत 28 जून को इन शावकों को जन्म दिया था और अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर इन शावकों के लिंग की पहचान की गई थी। इनमें से दो मादा और एक नर शावक है।इसमें नर शावक का रंग सफेद तो वहीं मादा शावकों का रंग पीला है।

वर्तमान में चिड़ियाघर में 9 टाइगर हैं। इनमें छह पीले और तीन सफेद टाइगर हैं। 9 में से चार टाइगर नर हैं और 2 मादा हैं।चिड़ियाघर में टाइगर के जन्म के साथ ही सर्वाइल भी हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+