Guna News: गुना में आखिर क्यों चर्चा में है ये मीठी सुपारी शौकीन चोर, इस तरह देता हैं वारदात को अंजाम
Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले से चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहांं मीठी सुपारी के शौक ने एक युवक को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।आरोपी को गिरफ्तार किया गया और सख्ती से पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ।
चोरी के बाद दुकान मालिक ने शिकायत पुलिस में दर्ज कराई तो बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने जांच में पाया कि एक ही रात गुना में पांच से ज्यादा दुकानों में चोरी की घटना घटी है। चोरी की वारदात का समय और तारिक मिलता जुलता है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि धारत सिंह लोधा नाम का व्यक्ति चोरियों में लिप्त है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी धारत सिंह लोधा शातिर चोर है।धारत ने मीठी सुपारी की चोरी की थी। ठीक उसी रात शहर की अन्य दुकानों में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें हथौड़ी , डेयरी व्यवसायी के संस्थान से लैपटॉप पेनड्राइव, फर्नीचर की दुकान से ऑयल के डिब्बे , कॉपर वायर, मोटरसाइकिल के टायर चुराए गए थे। पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया है। आरोपी बेहद शातिर होने के साथ पुरानी चोरियों में भी लिप्त है।
शातिर चोर धारत सिंह लोधा मंदिरों में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मंदिरों की दानपेटियों से लेकर घंटे तक चुरा लेता था। फिलहाल पुलिस को धारत सिंह के पकड़े जाने से कई चोरियों के खुलासे की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications