ग्वालियर में दुकान की छत गिरी, 2 लोग मलबे में दबे, राहत एवं बचाव कार्य जारी

ग्वालियर में एक दुकान की छत अचानक गिर गई, मलबे में दो लोग दब गए, मौके पर पहुंचे रेस्क्यू दल ने मलबे में दबे एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, दूसरे व्यक्ति को मलबे से बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं

ग्वालियर, 3 अक्टूबर। मुरार इलाके में एक दुकान की छत सोमवार की शाम को अचानक गिर पड़ी। छत के मलबे के नीचे 2 लोग दब गए। महादेव इलेक्ट्रिकल्स नाम की इस दुकान की छत गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए और मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए गए।

मुरार इलाके में स्थित है महादेव इलेक्ट्रिकल्स

मुरार इलाके में स्थित है महादेव इलेक्ट्रिकल्स

महादेव इलेक्ट्रिकल्स की दुकान मुरार इलाके में स्थित है। सोमवार की शाम को अचानक महादेव इलेक्ट्रिकल की दुकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी। दुकान गिरने की वजह से छत के मलबे के नीचे 2 लोग दब गए। दुकान की छत गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर दुकान के पास पहुंचे तो मलबे का ढेर लगा हुआ था।

जानकारी मिलते ही पहुंचे पुलि- प्रशासन के आला अधिकारी

जानकारी मिलते ही पहुंचे पुलि- प्रशासन के आला अधिकारी

छत गिरने की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। खुद ग्वालियर एसपी अमित सांघी घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद मलबे में दबे हुए दोनों लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए गए। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

एक व्यक्ति को रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाला

एक व्यक्ति को रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाला

राहत एवं बचाव कार्य करते हुए रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे हुए एक व्यक्ति को रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित बाहर निकाला और उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया जबकि दूसरा व्यक्ति मलबे के नीचे अभी तक दबा हुआ है जिसे रेस्क्यू करके सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर निकला खाली

मौके पर पहुंची एंबुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर निकला खाली

राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची थी। एंबुलेंस से ऑक्सीजन सिलेंडर भी बाहर निकाला गया जिससे मलबे में दबे हुए लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडर ही खाली निकला, जिससे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+