Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को लेकर ग्वालियर में फिर पैदा हुई टकराव की स्थिति

ग्वालियर में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थापना दिवस को मनाए जाने की गुर्जर समाज की घोषणा के बाद ग्वालियर में एक बार से फिर तनाव पैदा हो गया है। पुलिस-्प्रशासन ने क्षत्रिय समाज के साथ बैठक की है

ग्वालियर, 29 अगस्त। सम्राट मिहिर भोज को लेकर एक बार फिर से ग्वालियर में दो समाज के बीच टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन ने इस स्थिति से निपटने के लिए सोमवार को एसपी ऑफिस में क्षत्रिय समाज की एक बैठक भी बुलाई। इस बैठक में क्षत्रिय समाज ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का स्थापना दिवस न मनाने दिया जाए नहीं तो शहर की शांति व्यवस्था भंग हो जाएगी।

Recommended Video

    सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को लेकर ग्वालियर में फिर पैदा हुई टकराव की स्थिति
    1 वर्ष पहले ग्वालियर में स्थापित की गई थी प्रतिमा

    1 वर्ष पहले ग्वालियर में स्थापित की गई थी प्रतिमा

    1 वर्ष पहले सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को ग्वालियर के चिरवाई नाके पर स्थापित किया गया था। प्रतिमा की स्थापना के दौरान विवाद खड़ा हो गया था। गुर्जर समाज और क्षत्रिय समाज आमने-सामने आ गए थे। शहर में तनाव हो गया था। इस मामले में पुलिस को शांति बनाए रखने के लिए काफी प्रयास करने पड़े थे।

    सम्राट मिहिर भोज को लेकर गुर्जर समाज और क्षत्रिय समाज है आमने-सामने

    सम्राट मिहिर भोज को लेकर गुर्जर समाज और क्षत्रिय समाज है आमने-सामने

    सम्राट मिहिर भोज को लेकर गुर्जर समाज और क्षत्रिय समाज आमने-सामने हैं। दोनों ही समाज सम्राट मिहिर भोज को लेकर एक दूसरे पर हमलावर रहते हैं। बीते साल हुए विवाद के दौरान दोनों कोर्ट चले गए थे और सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया गया था।

    गुर्जर समाज ने की प्रतिमा स्थापना दिवस मनाने की घोषणा

    गुर्जर समाज ने की प्रतिमा स्थापना दिवस मनाने की घोषणा

    गुर्जर समाज ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थापना दिवस मनाने की घोषणा कर दी ।है इसी घोषणा के साथ ही एक बार फिर से ग्वालियर शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। क्षत्रिय समाज इस स्थापना दिवस को मनाए जाने के विरोध में है। गुर्जर समाज ने बाकायदा प्रशासन से प्रतिमा स्थापना दिवस मनाने की अनुमति भी मांगी है।

    पुलिस प्रशासन ने बुलाई क्षत्रिय समाज की बैठक

    पुलिस प्रशासन ने बुलाई क्षत्रिय समाज की बैठक

    सोमवार को पुलिस-प्रशासन ने एसपी ऑफिस में क्षत्रिय समाज की बैठक बुलाई। इस बैठक में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए। क्षत्रिय समाज के लोगों से पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि गुर्जर समाज को प्रतिमा स्थापना दिवस की अनुमति दी जानी चाहिए। क्षत्रिय समाज इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

    स्थापना-दिवस मनाया तो शांति व्यवस्था हो जाएगी भंग

    स्थापना-दिवस मनाया तो शांति व्यवस्था हो जाएगी भंग

    क्षत्रिय समाज के लोगों ने एक सुर में कहा है कि गुर्जर समाज द्वारा सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का स्थापना दिवस नहीं मनाया जाना चाहिए, यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए इस तरीके के आयोजन करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, अगर इस तरीके के आयोजन होते हैं तो यह ठीक नहीं है, ऐसा होने से शहर की शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। साफ तौर पर क्षत्रिय समाज ने पुलिस-प्रशासन को एक तरह से चेतावनी दे दी है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+