Guna news : हनुमान टेकरी मंदिर नए साल में क्यों पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु, जानिए महिमा

गुना जिले में स्थित हनुमान टेकरी प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। आसपास के कई जिलों से यहां श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। नए वर्ष के दिन यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। लोग भगवान के दर्शन करना अपना नया वर्ष शुरू करना चाहते हैं।

Tekri Sarkar Hanuman Mandir Guna

मध्य प्रदेश के गुना जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर स्थित प्राचीन हनुमान टेकरी मंदिर। यहां नए साल में लाखों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। यह मंदिर महाभारत काल की बताई जा रही है। यहां धनुर्धर कर्ण ने भी तपस्या की थी। बताया जाता है कि यहां हनुमानजी की मूर्ति शताब्दी की स्वयं प्रकट हुई है। यहां दक्षिणमुखी हनुमान प्रतिमा है। यह साधु-संतों की तपोभूमि का केंद्र भी रहा है। यहां एक लाइन में लगातार 3 पहाड़ियां हैं। 1 हनुमान टेकरी, 2 राम टेकरी और 3 लक्ष्मण टेकरी। हनुमान टेकरी पर बजरंग बली की स्वयंभू मूर्ति है।

नए साल को लेकर तैयारी

बीते वर्ष से सबक लेते हुए इस साल पहले ही नया साल को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीते साल नए साल के दिन टेकरी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे। लगभग चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, इससे कोरोना गाइडलाइन्स की जमकर धज्जियां उड़ीं थी। इस बार प्रशासन ने ट्रस्ट के साथ मिलकर पहले ही तैयारी शुरू कर दी हैं।

लाखों की तादाद में पहुंचते हैं श्रद्धालु

बताते चलें कि हनुमान टेकरी जिले का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। आसपास के कई जिलों से यहां श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। नया साल के दिन यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। लोग भगवान के दर्शन करना अपना न्यू ईयर शुरू करना चाहते हैं। पिछले वर्ष कोरोना गाइड लाइन होने के बावजूद यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु ही पहुंच गए थे। ट्रस्ट और प्रशासन की तरफ से भीड़ और ट्रैफिक कंट्रोल करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। यही कारण था कि एक साथ हजारों वाहन जाम में फंस गए। चार किमी लंबा जाम लग गया था।

एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

पिछले 3 साल से न्यू ईयर कोरोना गाइड लाइन के बीच ही मना है। इस बार फिलहाल अभी तक कोरोना को लेकर गाइड लाइन नहीं हैं। हालांकि, संभावित खतरा अभी भी बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल किया। इस बार संभावना है कि नया साल के दिन 1 लाख से ज्यादा दर्शनार्थी हनुमान टेकरी पर दर्शन करने पहुँच सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+