Gwalior news:अब ग्वालियर जेल प्रशासन ₹50 में बेचेगा मिठाई और फ्री में खिलाएगा खाना
ग्वालियर सेंट्रल जेल में मिलेगी 50 रुपए में मिठाई, भाई दूज के मौके पर मिलेगी मिठाई, जेल प्रशासन ने किए इंतजाम, जेल में बंद कैदियों को टीका करने पहुंचेंगी बहनें
Gwalior की जेल में अब ₹50 में मिठाई मिलेगी। मिठाई के साथ चावल और रोली भी मिलेगी। भाई दूज के मौके पर जेल प्रशासन द्वारा बहनों के लिए यह व्यवस्था की गई है क्योंकि बहन जब अपने भाइयों को टीका करने के लिए ग्वालियर सेंट्रल जेल के अंदर प्रवेश करेंगी तो उनके साथ कोई भी बाहरी चीज नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए ग्वालियर जेल प्रशासन ने जेल के अंदर ही मिठाई और रोली-चावल की व्यवस्था कर दी है। इसके साथ ही ग्वालियर जेल प्रशासन ने टीका करने के लिए आने वाली बहनों और उनके बच्चों के लिए निशुल्क खाने का इंतजाम भी किया है।

ग्वालियर सेंट्रल जेल में भाई दूज के मौके पर आएंगी बहनें
ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैदियों का टीका करने के लिए उनकी बहनें भाई दूज के पर्व पर ग्वालियर सेंट्रल जेल पहुंचेंगी। इस बार ग्वालियर सेंट्रल जेल में भाई दूज के लिए बहनों की मुलाकात का समय 2 दिन के लिए रखा गया है। जेल में बंद अपने भाइयों को टीका करने के लिए अब बहनें बुधवार और गुरुवार 2 दिन ग्वालियर सेंट्रल जेल पहुंच सकती हैं। इसके लिए ग्वालियर जेल प्रशासन द्वारा तैयारियां भी कर ली गई हैं।

जेल में ही ₹50 में मिलेगी मिठाई
जेल के अंदर प्रवेश करते समय बहनें अपने साथ अपने भाइयों के लिए मुंह मीठा करने बाहर का कोई भी सामान नहीं ले जा सकेंगी। यहां तक कि मिठाई का डिब्बा भी बाहर से नहीं ले जा सकेंगी। बहनों के लिए जेल प्रशासन द्वारा जेल के अंदर ही ₹50 में मिठाई का डिब्बा दिया जाएगा। इसके साथ ही भाईयों को टीका करने के बहनों को रोली और चावल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

जेल में आने वाली महिलाओं और उनके बच्चों के लिए दिया जाएगा निशुल्क भोजन
जेल प्रशासन इस बार ग्वालियर सेंट्रल जेल में अपने भाइयों का टीका करने के लिए पहुंचने वाली महिलाओं और उनके बच्चों को निशुल्क भोजन भी वितरित करेगा। इसके लिए जेल प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। तकरीबन 4000 खाने के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं और इन खाने के पैकेट्स को जेल में आने वाली महिलाओं और उनके बच्चों को दिया जाएगा।

2 साल बाद ग्वालियर सेंट्रल जेल में होगा भाई दूज का कार्यक्रम आयोजित
कोरोना काल की वजह से पिछले 2 साल से ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद भाइयों को उनकी बहनों से मुलाकात करने का मौका नहीं मिल पा रहा था। भाई दूज और रक्षाबंधन के मौके पर बहनें ग्वालियर जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने और टीका करने पहुंचती थीं लेकिन कोरोना काल की वजह से 2 साल से इस सब पर रोक लगी हुई थी। अब 2 साल बाद एक बार फिर से भाई दूज पर ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैदियों से उनकी बहनें मिल सकेंगी और अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications