Gwalior News: दामाद ने ससुर को कराई 4 साल की जेल, 20 हजार सैलरी वाले कर्मचारी ने जुटा ली थी इतनी प्रॉपर्टी
Gwalior News:
Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के एक दामाद ने अपने ससुर को साल की जेल करा दी। दरअसल दामाद ने साल 2013 में अपने ससुर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसे सही पाते पाते हुए न्यायालय ने ससुर को चार वर्ष की सजा सुनाई और एक करोड़ का जुर्माना भी लगाया है।
जानकारी अनुसार ससुर और दामाद में काफी समय से विवाद चल रहा था। अब यह मामला काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

आरोपी ससुर का नाम रामकुमार शिवहरे है। जिसके खिलाफ उसके गुजरात में पदस्थ दामाद अमोल शिवहरे ने शिकायत दर्ज कराई थी। दामाद ने अपने ससुर की शिकायत लोकायुक्त पुलिस में की थी। तब दामाद ने शिकायत में बताया था कि उसका ससुर महज एक लैब टेक्नीशियन है। उसकी तनख्वाह भी कुछ हजार है लेकिन उसने अपने एक बेटे को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एमबीबीएस कराया और उसका छोटा बेटा भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।
दामाद ने यह भी शिकायत की थी कि उसके ससुर के पास लाखों रुपये के अलावा वाहन, मकान और जमीन भी है। जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। दामाद के मुताबिक घर में कमाने वाला उसका ससुर रामकुमार शिवहरे अकेला था। लेकिन इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की। दामाद ने ससुर के खिलाफ यह शिकायत 21 अक्टूबर 2013 को लोकायुक्त से की थी और 9 सितंबर 2016 को इस मामले में लैब टेक्नीशियन के खिलाफ चालान पेश किया गया था।
दामाद ने अपनी शिकायत में यह भी जिक्र किया था कि उसके लैब टेक्नीशियन ससुर के पास उसकी आय से 375 फीसदी अधिक संपत्ति है। हालांकि न्यायालय ने माना था कि लैब टेक्नीशियन के पास आरोप से कम 283 फीसदी संपत्ति है। लैब टेक्नीशियन ससुर ने जून 1981 में नौकरी शुरू की थी। दामाद ने जो आंकड़ा पेश किया था उसके मुताबिक उसके ससुर की आय लगभग 40 लाख रुपए के आस-पास थी। जबकि उसने खर्च एक करोड़ 82 लाख किया था।
दामाद रामकुमार शिवहरे पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी बेटी के विवाह में लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए। इसके अलावा, बेटी को इंदौर में एक स्किन ब्यूटी सेंटर भी खुलवाया. वहीं, सरकारी कर्मी ने खुद भी ग्वालियर के कुलैथ गांव में 25 से 30 एकड़ जमीन खरीदी है।












Click it and Unblock the Notifications