Gwalior: ड्रोन के जरिए सिंधिया ने फहराया तिरंगा, दिखाई गईं ग्वालियर शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं की तस्वीरें

Scindia Hoisted Flag By Drone:

Scindia Hoisted Flag By Drone: मध्य प्रदेश समेत पूरे देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव का रंग देश के हर कोने में देखने को मिल रहा है और ग्वालियर में भी इस महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 16 अगस्त को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अनूठे तरीके से ड्रोन के माध्यम से शहर में तिरंगा फहराया।

ड्रोन के माध्यम से यह तिरंगा 15 मिनिट तक 400 फीट की ऊंचाई पर लहराता रहा। वहीं इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्चुअली केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था। इस कार्यक्रम में ड्रोन के माध्यम से ग्वालियर नव ड्रीम प्रोजेक्ट को दिखाया गया।

Scindia Hoisted Flag By Drone:

जानकारी अनुसार यह ड्रोन मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट ,बाड़ा पर हो रहे सौंदर्यीकरण और स्वर्ण रेखा नदी के ऊपर बन रहे 1300 एलिवेटेड रोड के ऊपर से गुजरा, तो वही शहर के सौंदर्यीकरण और नागरिकों की सुविधा के लिए 300 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे ग्वालियर थीम रोड के तस्वीरों को भी लोगों तक पहुंचाया। इसके साथ ड्रोन शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट के ऊपर से गुजरा, जिसमें मोरार नदी का सौंदर्यीकरण, नव संचालित 1000 बिस्तर अस्पताल, मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, शहर में बन रहे चार प्रवेश द्वार शामिल है।

जानकारी अनुसार आयोजन देश के ड्रोन क्षेत्र में कार्य करने वाली महत्वपूर्ण कंपनियों के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें भारत ड्रोन एसोसिएन और गरुदा एरोस्पेस है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ऐतिहसिक क्षण न सिर्फ भारत के अमृतकाल की पहचान बनेगा, बल्कि ग्वालियर शहर में नागर विमानन एरिया के बढ़ते प्रभाव का भी प्रतीक बनेगा। बताते चलें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय का पाद संभालने के साथ ही सिंधिया ड्रोन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में बदलाव लाये थे। जिससे ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को इस क्षेत्र से जुड़ने का अवसर मिले। ज्योतिरादित्य ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा ग्वालियर शहर ने सदियों से देश के विकास में अपना अभूतपूर्ण योगदान दिया है।

ग्वालियर शहर में हो रहे विकास कम डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जहां प्रदेश में हर सप्ताह सिर्फ 554 विमानों की आवाजाही होती थी। वहीं आज वर्तमान में 956 विमानों की आवाजाही होती है। यानी करीब 70% की वृद्धि ग्वालियर को मिली है। विकास को एक नयी उड़ान देने के लिए ग्वालियर में 498 करोड़ की लागत से 1 नए टर्मिनर्मिल भवन की स्थापना भी करवा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+