MP News: खाना देना भूल जाने पर कुत्ते ने मालिक का मांस नोंच डाला और शरीर पर 60 से ज्यादा घाव कर दिए
Gwalior News: पालतू डॉग ने उनके पैर और हाथों का मांस अपने दांतों से नोच डाला। लहूलुहान मालिक को जयारोग्य अस्पताल में एडमिट किया गया है।
Gwalior News: मध्य प्रदेश की ग्वालियर जिले में रॉटवाइलर ब्रीड के कुत्ते ने अपने मालिक पर जानलेवा हमला बोल दिया। पीड़ित के शरीर पर 60 से ज्यादा घाव आए हैं। बुरी तरह से घायल होने के बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी अनुसार रॉक्सी पुल के पास रहने वाले 63 वर्षीय तेजेंद्र घोरपडे ने एक रॉटवाइलर नस्ल का कुत्ता पाले हुए हैं। सोमवार को तेजेंद्र अपने कुत्ते को खाना देना भूल गए थे। पूरे दिन उनका कुत्ता भूखा रहा।

रात 12 बजे करीब याद आने पर वो कुत्ते को खाना देने पहुंचे थे। तभी कुत्ता आग बबूला हो गया। पहले तो कुत्ता तेजेंद्र पर गुर्राया और फिर उसने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से वो जमीन पर गिर गए। इस दौरान कुत्ते ने उनके शरीर पर 60 से ज्यादा जगहों पर काटा और उनके हाथ और पैर से मांस नोच लिया।
मलिक ने कुत्ते से बचने का प्रयास भी किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई। गुहार सुनकर उनका बेटा अमित तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और कुत्ते के गले का पट्टा पकड़कर उसे तेजेंद्र से दूर किया। हमले में तेजेंद्र के शरीर पर 60 से ज्यादा घाव आए हैं। इसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आपको बताते चलें कि 23 जनवरी को ग्वालियर में 548 डॉग बाइट के मामले दर्ज किए गए थे। सरकारी आंकड़ों की मानें तो मुरार जिला अस्पताल में 197, हजीरा सिविल अस्पताल में 153, सिविल अस्पताल में 39 जयारोग्य अस्पताल में 131 और भितरवार अस्पताल में 28 डॉग बाइट के केस आए थे।
नगर निगम के आयुक्त हर्ष सिंह ने डॉग बाइट के मुद्दे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नए सिरे से टेंडर जारी किए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी थी कि डॉग बाइट से जुड़े मामलों को कम करने की कोशिश की जाएगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications