MP: दोस्ती ठुकराई तो पड़ोसी ने लड़की का नहाते हुए बनाया VIDEO, फिर वायरल करने की धमकी देकर किया घिनौना काम

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक नाबालिग का नहाते हुए वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पड़ोसी ने ही वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि दोस्ती का प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने घर में घुसकर नहाते हुए उसका वीडियो बनाया और इसे वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा।

लोकलाज के भय से पीड़िता चुप रही लेकिन जब युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी तो उसने अपने परिजन को पूरी बात बताई। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Neighbor taking bath video in Gwalior

लड़की ने ठुकराया प्रपोजल: गोला मंदिर थाना क्षेत्र की 17 साल की छात्रा रास्ते से जा रही थी। तभी पड़ोसी युवक उसे रोककर दोस्ती करने के लिए बोलने लगा। जिससे नाराज छात्रा ने उसे डांट फटकार लगा दी और दोस्ती को ठुकरा दिया। एक दिन जब घर पर अकेली थी और बाथरूम में स्नान कर रही थी। चोर रास्ते से उसके घर पर आया और उसका स्नान करते टाइम का वीडियो बना लिया।

आरोपी युवक ने इसके बाद उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद भी वह उसे आए दिन ब्लैकमेल करता रहा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती से ये सब सहा नहीं गया तो उसने तंग आकर परिजनों को सारी आपबीती बताई। उसके बाद घटना की शिकायत थाने पहुंची।

पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ने पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट और गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। ग्वालियर सीएसपी विजय भदौरिया ने जानकारी दी कि मामले में शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+