'राम नाम सत्य हैं ईवीएम असत्य है', युवा कांग्रेस ने अर्थी निकालकर किया दाह संस्कार

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में अनोखे तरीके से ईवीएम का विरोध किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान ईवीएम की अर्थी यात्रा निकाल कर दाह संस्कार किया गया।

यह यात्रा यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश दंडोतिया के नेतृत्व में थाटीपुर चौराहे से फूलबाग तक निकाली गई।

Gwalior News

योगेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अर्थी यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। जिसके तहत आज ग्वालियर में भी केंद्र में बैठी भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग की नींद से जगाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने चर्चा करते हुए कहा की जब विदेशों में वैलिड पेपर से मतदान होता है तो अपने भारत में क्यों नहीं हो सकता।

यह यात्रा आज थाटीपुर चौराहे से फूल बाग तक निकाली गई और फूल बाग पर उसका अंतिम संस्कार किया गया उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ईवीएम के माध्यम से मतदान में फर्जीवाड़ा करती है। इसको रोकने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+