Kuno national park: बारिश ने लगाया चीतों के बाहर आने पर ब्रेक, बड़ा बाड़ा हुआ क्षतिग्रस्त

कूनो नेशनल पार्क में चीतों के लिए बनाया गया बड़ा बाडा़ हुआ क्षतिग्रस्त, बारिश की वजह से बाड़ा हुआ क्षतिग्रस्त, एक सैंकड़ा मजदूर कर रहे हैं मरम्मत का कार्य

Kuno national park में चीते देखने के लिए अभी पर्यटकों को और इंतजार करना होगा क्योंकि जिस बाड़े में चीतों को छोड़ा जाना था वह बाड़ा बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है। अब मजदूरों की मदद से क्षतिग्रस्त हो चुके बाड़े की मरम्मत का काम किया जा रहा है इसलिए फिलहाल चीतों को बड़े-बाड़े में छोड़ने का काम कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

अभी छोटे बाड़े में रह रहे हैं चीते

अभी छोटे बाड़े में रह रहे हैं चीते

नामीबिया से लाए गए चीतों को 1 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। नामीबिया से लाए गए आठ चीते अभी छोटे बाड़े में रह रहे हैं। छोटे बाड़े में रह रहे चीतों की पूरी निगरानी भी की जा रही है और उन पर हरपर नजर रखी जा रही है। कूनो नेशनल पार्क के छोटे बाड़े में रह रहे चीते अभी कुछ और दिन यहीं पर रहेंगे।

चीतों के लिए बनाया गया बड़ा बाड़ा हो गया है क्षतिग्रस्त

चीतों के लिए बनाया गया बड़ा बाड़ा हो गया है क्षतिग्रस्त

1 महीने तक छोटे बाड़े में रखने के बाद नामीबिया से लाए गए चीतों को बड़े-बाड़े में छोड़ा जाना था लेकिन पिछले दिनों हुई लगातार बारिश की वजह से बड़ा बाड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बड़े-बाड़े की फेंसिंग टूट गई है और बाड़े की मिट्टी भी बह गई है। इस वजह से बाड़े में कई जगह फेंसिंग के नीचे गड्ढे हो गए हैं।

मजदूर कर रहे हैं क्षतिग्रस्त बाड़े की मरम्मत

मजदूर कर रहे हैं क्षतिग्रस्त बाड़े की मरम्मत

चीतों का बड़ा-बाड़ा क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद अब इस की मरम्मत का काम किया जा रहा है। बाड़े की मरम्मत के लिए एक सैकड़ा मजदूर लगे हुए हैं और लगातार बाड़े की मरम्मत में जुटे हुए हैं। जैसे ही बाड़े की मरम्मत पूरी हो जाएगी उसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि चीतों को बाड़े में कब छोड़ा जाना है। तब तक पर्यटकों को चीतों का दीदार करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीतों को छोड़ा था कूनो नेशनल पार्क में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीतों को छोड़ा था कूनो नेशनल पार्क में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ा था। नामीबिया से 17 सितंबर को 8 चीते लाए गए थे। इन चीतों में 3 नर और पांच मादा चीते शामिल हैं। भव्य आयोजन के साथ चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। अभी चीते छोड़े बाड़े में रह रहे हैं। चीतों को बड़े बाडे़ में छोड़ने की तैयारी चल रही थी लेकिन बारिश ने मामला गड़बड़ कर दिया। अब चीते फिलहाल कुछ दिन और छोड़े बाड़े में ही रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+