कैदी को जेल में आया ये सपना, सुबह होते ही काट दिया अपना प्राइवेट पार्ट और...
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हत्या के मामले में दोषी 25 वर्षीय एक कैदी ने मंगलवार को जेल में ही अपना गुप्तांग काट दिया। जानकारी के मुताबिक, कैदी ने केंद्रीय जेल के अंदर स्थित मंदिर में ही अपना गुप्तांग चढ़ा दिया। कैदी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। कैदी ने बताया कि उसे रात में सपना आया था जिसमें उसे भगवान ने ऐसा करने के लिए कहा था। चम्मच से उसने अपना गुप्तांग काट दिया। बता दें, कैदी 2018 से ग्वालियर की केंद्रीय जेल में बंद है।

हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी
ग्वालियर सेंट्रल जेल के अधीक्षक मनोज साहू के मुताबिक, भिण्ड जिले का रहने वाला विष्णु कुमार (25) हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। कैदी ने मंगलवार सुबह 6.30 बजे जेल परिसर में स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूजा की और अपना गुप्तांग काट कर मंदिर में चढ़ा दिया। साहू ने बताया कि कैदी ने इस काम के लिए चम्मच का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि कैदी ने सोमवार रात को नींद में एक सपना देखने के बाद यह कदम उठाया है। कैदी ने बताया था कि सपने में उसने भगवान शिव को देखा।
मंदिर में खून से लथपथ पड़ा था कैदी
जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी विष्णु कुमार के रोने की आवाज सुनकर अन्य कैदी और जेल वार्डन मौके पर पहुंचे। वह मंदिर में खून से लथपथ गिरा हुआ था। इसके बाद उसे तुरंत जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया। उसका इलाज कैदी वार्ड में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में विष्णु ने बताया कि सोमवार की रात को उसके सपने में भगवान आए थे। उन्हीं के कहने पर यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि विष्णु की हालत गंभीर है।


Click it and Unblock the Notifications
