Gwalior News: PM मोदी पर की गई टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन, BJP कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आज फूल बाग चौराहे पर राहुल गांधी के पुतले का दहन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी के नेतृत्व में हुए पुतला दहन में राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और राहुल गांधी को इस तरह की टिप्पणी नहीं करने के लिए चेताया।

Gwalior BJP burnt effigy of Rahul Gandhi,

आपको बता दें कि वायनाड के सांसद राहुल गांधीने ओडिशा के झारसुगुड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि जब भी कोई भाजपा कार्यकर्ता आपके पास आएं, तो उन्हें एक बात बताएं कि हमारे प्रधानमंत्री ने पूरे देश से झूठ बोला है। वह पिछड़े वर्ग से हैं। राहुल ने कहा कि उनका (पीएम मोदी) जन्म पिछड़े वर्ग में नहीं हुआ है। वह सामान्य जाति से हैं। यह बात आप हर भाजपा कार्यकर्ता को बताएं।

बता दें कि राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया पीएम मोदी के संसद में दिए गए बयान के बाद सामने आई है। दरअसल, पीएम मोदी ने संसद में खुद को 'सबसे बड़ा ओबीसी' कहा था। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को पिछड़े समुदाय के नेताओं से पाखंडी जैसा व्यवहार करने और दोहरे मानदंड अपनाने का भी आरोप लगाया था।

जिस पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामान्य वर्ग से होने और प्रधानमंत्री बनने के बाद खुद को पिछड़ा वर्ग घोषित करने की बात कही थी। राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी से नाराज भाजपा नेताओं द्वारा देश भर में उनका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। उन्हें चेताना चाहता हूं कि वह इस तरह की बयानबाजी बंद करें नहीं तो जनता उनको उनकी भाषा में ही जवाब देगी।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+