Gwalior: सुहागरात पर नई दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया शर्मनाक कांड, सुबह पति जागा तो खिसक गई पैरों तले जमीन
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर एक ऐसा शर्मनाक कांड कर दिया कि दूल्हे के होश ही उड़ गए।
दरअसल, एक दूल्हा दुल्हन की शादी हुई थी। शादी के तीसरे दिन बाद दुल्हन अचानक घर से जेवर समेट कर फरार हो गई। इसके बाद वह आगरा के एक होटल में पकड़ी गई है। इसके साथ ही बिचौलिए ने भी शादी करवाने के नाम पर दूल्हे के परिवार से पैसे लूट लिए। पुलिस की जनसुनवाई में मामले की शिकायत लेकर महिला पहुंची है।

ग्वालियर एसपी की जनसुनवाई में पहुंची कांच मिल पाताली हनुमान मंदिर के पास निवासी महिला आशा शर्मा ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत बताई। महिला ने आरोपी बिचौलिए प्रदीप कुमार को गिरफ्तार करने की शिकायत की है।
महिला का आरोप है कि मुरैना के सिंगल मोहल्ले में रहने वाला प्रदीप कुमार युवतियों को खरीदने बेचने का धंधा करता है। महिला जानकारी अनुसार अपनी बहन के लड़के हे विवाह के लिए लड़की की तलाश कर रही थी। इसी दौरान प्रदीप एक लड़की का रिश्ता लेकर आया था। बिचौलिया प्रदीप ने शादी के लिए परी नाम की से मिलवाया। जब शादी फिक्स हो गई तो प्रदीप ने ने बताया कि परी उसकी रिश्तेदार है। आर्य समाज मंदिर में 15 अप्रैल को महिला के भतीजे की शादी उस लड़की से संपन्न हो गई। शादी करवाने के लिए बिचौलिया प्रदीप ने 75 हजार रुपये लिए थे। 15 अप्रैल को शादी हुई और 17 अप्रैल को दुल्हन अचानक मंगलसूत्र, कंगन, कान के बाले और पायजेब लेकर फरार हो गई।
महिला के जानकारी अनुसार आरोपी दुल्हन को उसने आगरा के एक होटल से पकड़ा था और हजीरा पुलिस को सौंप दिया था। लेकिन हजीरा पुलिस ने नाबालिग होने के कारण उसे छोड़ दिया। जब इस घटना के बारे में पता चला तो महिला ने प्रदीप से बता की। प्रदीप ने उसे पैसे लौटाने के साथ ही दूसरी लड़की से शादी कराने का भी विश्वास दिलाया।
पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में महिला को विश्वास दिलाया गया कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने जानकारी दी कि हजीरा थाने के प्रभारी को इस घटना में यहां उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications