शहर के नागरिक दीनदयाल रसोई का उपयोग करके विभिन्न अवसरों पर गरीबों को खिला रहे हैं निशुल्क भोजन

ग्वालियर में शहर के कई गणमान्य नागरिक अपने बर्थडे और मैरिज एनिवर्सरी समेत अन्य अवसरों पर गरीब और जरुरतमंद लोगों को दीनदयाल रसोई योजना के माध्यम से खिला रहे हैं निशुल्क भोजन।

ग्वालियर, 30 मई। ग्वालियर में अब किसी की शादी की सालगिरह हो या जन्मदिन की पार्टी या फिर कोई पुण्यतिथि का कार्यक्रम, इन सभी आयोजनों में अब दीनदयाल रसोई योजना भी शामिल हो गई है। सुनने में आपको भले ही अजीब लगे लेकिन ये बात एकदम सही है। ऐसे सभी मौकों पर ग्वालियर शहर के कई लोग दीनदयाल रसोई का टोकन खरीद कर गरीब लोगों में वितरित कर उन्हें निशुल्क भोजन प्रदान कर रहे हैं।

deendayal rasoi
अब तक ऐसा होता था कि लोग अपने जन्मदिन के मौके पर या शादी के सालगिरह के अवसर पर या फिर किसी पुण्यतिथि पर लोगों को निशुल्क भोजन वितरित किया करते थे, लेकिन समय परिवर्तन के साथ लोगों ने अब तरीका भी परिवर्तित कर दिया है। अब ग्वालियर शहर में संचालित दीनदयाल रसोई के माध्यम से लोग जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन प्रदान कर रहे हैं।
deendayal rasoi
₹10 का टोकन लेने पर मिलता है भोजन
दीनदयाल रसोई में ₹10 का टोकन खरीद कर भोजन की थाली मिल जाती है। ग्वालियर शहर के कई लोग अपने जन्मदिन या शादी की सालगिरह समेत अन्य अवसरों पर दीनदयाल रसोई से इन टोकन को खरीद लेते हैं और इन टोकन को जरूरतमंद लोगों में वितरित कर देते हैं। जरूरतमंद लोग इन टोकन को दीनदयाल रसोई पर देकर निशुल्क भोजन प्राप्त कर लेते हैं।
खाना बनाने का झंझट हुआ खत्म, होटल की थाली से भी सस्ता है भोजन
अब तक विभिन्न आयोजनों पर शहर के कई लोग या तो अपने घर में ही हलवाई लगाकर खाना तैयार करवाते थे और उस खाने को गरीबों में वितरित करवा देते थे या फिर होटल से खाना पैक करवाते थे और इसके बाद जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर खाने को वितरित कर देते थे, लेकिन अब समय के साथ लोगों ने अपना तरीका भी बदल दिया है। अब शहर के कई लोग दीनदयाल रसोई में पहुंचते हैं और यहां से टोकन खरीद कर गरीब लोगों में वितरित करते हैं। ऐसा करने से खाना बनाने के झंझट से भी लोगों को राहत मिली है और इसके साथ ही होटल की अपेक्षा दीनदयाल रसोई का खाना भी उन्हें सस्ता पड़ रहा है।
शहर में आधुनिक चलित रसोई वाहन की भी दी जा रही है सेवा
ग्वालियर शहर में निर्धारित स्थानों पर संचालित दीनदयाल रसोई के अलावा आधुनिक चलित रसोई वाहन की सेवा भी संचालित है। यह चलित रसोई सेवा ग्वालियर शहर के मंदिरों और अस्पतालों के बाहर प्रदान की जा रही है। इन चलित रसोई वाहन पर पहुंचकर लोग टोकन खरीद कर वहां मौजूद जरूरतमंदों को टोकन देकर उन्हें मुफ्त में भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं।
समय की कमी की वजह से अपनाया गया तरीका
दीनदयाल रसोई में टोकन खरीद कर जरूरतमंद लोगों को वितरित करने वाले नागरिकों का कहना है कि यह रास्ता उन्होंने समय की बचत के लिए अपनाया है। घर पर हलवाई लाकर भोजन तैयार करवाने या फिर होटल में ऑर्डर देकर खाना पैक कराने में काफी समय लग जाता है और पैसा भी अधिक खर्च होता है। जबकि दीनदयाल रसोई से महज ₹10 में टोकन खरीद कर ना केवल समय की बचत हो जाती है बल्कि दीनदयाल रसोई के आसपास जरूरतमंद लोग भी मिल जाते हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को ढूंढने में भी समय व्यर्थ नहीं होता है।
2017 में शुरू की गई थी दीनदयाल रसोई योजना
दीनदयाल रसोई योजना का शुभारंभ 2017 में सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया था। यह योजना ग्वालियर में नगर निगम के द्वारा संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को महज ₹10 में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है। शहर के विभिन्न इलाकों में इस योजना का लाभ जरूरतमंद और गरीब लोगों को पहुंचाया जा रहा है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+