रेप के आरोप में गिरफ्तार मिर्ची बाबा के बीजेपी नेताओं से नजदीकियों के फोटो सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

मिर्ची बाबा की गिरफ्तारी के बाद अब बीजेपी नेताओं के साथ मिर्ची बाबा के फोटो सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

ग्वालियर, 11 अगस्त। रेप के आरोपों में घिरे मिर्ची बाबा की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर होती नजर आई। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ने जहां कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पाखंडियों के सहारे कांग्रेस सनातन को बदनाम कर रही है, वहीं अब मिर्ची बाबा के फोटो बीजेपी नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने से तमाम सवाल खड़े होने लगे है।

भोपाल पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया था मिर्ची बाबा को

भोपाल पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया था मिर्ची बाबा को

भोपाल में रायसेन की एक महिला ने मिर्ची बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि मिर्ची बाबा ने संतान पैदा करने के लिए पूजा करने का झांसा देकर महिला को बुलाया था और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था। महिला की शिकायत पर से भोपाल में मिर्ची बाबा पर एफआईआर दर्ज की गई थी और इसके बाद ग्वालियर पुलिस के सहयोग से भोपाल पुलिस ने मिर्ची बाबा को ग्वालियर के नारायणम होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया था।

मिर्ची बाबा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के साथ फोटो हो गए थे वायरल

मिर्ची बाबा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के साथ फोटो हो गए थे वायरल

मिर्ची बाबा की गिरफ्तारी के साथ ही सोशल मीडिया पर कांग्रेसी नेताओं के साथ मिर्ची बाबा के फोटो तेजी से वायरल होने लगे थे। दावा किया जाने लगा कि कांग्रेस के करीबी, कमलनाथ के करीबी और दिग्विजय सिंह के करीबी मिर्ची बाबा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। मिर्ची बाबा के सहारे कांग्रेस पर निशाना साधा जाने लगा। दिग्विजय सिंह के साथ घूमते हुए फोटो, कमलनाथ के साथ बैठे हुए फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगे।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

जैसे ही फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुए तो भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने इस मामले को लपक लिया और मिर्ची बाबा के सहारे कांग्रेस पर निशाना साधने लगे। डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि मिर्ची बाबा एक पाखंडी है जिसका काम केवल और केवल संत समाज को बदनाम करना है, मिर्ची बाबा संतों का चोला ओढ़कर कांग्रेस के बैनर पर अपनी वासना की पूर्ति कर रहा है, ऐसे फर्जी बाबा के कारण संत समाज को अपमान के घूंट पीने पड़ते हैं, वहीं कांग्रेस की नीति सदैव सनातन धर्म को अपमानित करने की रही है, इसलिए वह सदैव ऐसे पाखंडियों को आगे कर बीजेपी और हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश रचती रहती है। डॉक्टर केसवानी ने इस मामले में जांच की भी मांग की।

बीजेपी के इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं के साथ फोटो हुए वायरल

बीजेपी के इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं के साथ फोटो हुए वायरल

बीजेपी प्रवक्ता के बयान के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से अब बीजेपी नेताओं के साथ ही मिर्ची बाबा के फोटो वायरल होने लगे हैं। एक फोटो में मिर्ची बाबा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दिखाई दे रहे हैं तो दूसरे फोटो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, वहीं तीसरे फोटो में मिर्ची बाबा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मौजूद हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब बीजेपी ने चुप्पी साध ली। बीजेपी नेताओं के साथ-साथ योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ भी मिर्ची बाबा फोटो में नजर आ रहे हैं। स्वामी रामदेव और मिर्ची बाबा एक फोटो में पास पास बैठकर आपस में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तरह से मिर्ची बाबा की नज़दीकियां बीजेपी के साथ भी खुलकर सामने आ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+