Gwalior News: स्पा सेंटर की युवतियों को साथ ले जाना चाहते थे मुरैना के आरक्षक, इनकार करने पर की मारपीट व छेड़ा
Morena News: जब रक्षक की भक्षक बन जाए तो रक्षा कौन करें, ऐसा एक मामला ग्वालियर से सामने आया है। बता दे मंगलवार रात, ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक घटना आयी सामने, जिसने समाज को हिला दिया। दरअसल, मुरैना ट्रैफिक पुलिस के तीन जवानों ने स्पा सेंटर में छेड़खानी की और अशिक्षित बर्ताव किया।
इस घटना की जानकारी के बाद, ग्वालियर पुलिस ने तीनों आरोपी जवानों की गिरफ्तारी कर ली। उन्हें ग्वालियर में बुधवार रात को ही हिरासत में लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, ये तीन जवान स्पा सेंटर में तैनात युवतियों को अपने साथ जबरन ले जाने के लिए वहां पहुंचे थे, लेकिन जवानों का व्यवहार बेहद अशिक्षित था। आरोपी जवानों ने उनके साथ मारपीट की और छोड़ दिया।
इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले, पुलिस ने कार के नंबर और CCTV फुटेज के आधार पर तीनों आरोपी जवानों की पहचान की। यहां तक कि उनकी पहचान और गिरफ्तारी मुरैना ट्रैफिक पुलिस की टीम के द्वारा हुई।
मुरैना के यातायात थाना प्रभारी संतोष भदौरिया ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा, "तीनों आरक्षकों के खिलाफ अभद्रता करने की शिकायत सामने आई है। तीनों सादा कपड़ों में थे, केवल खाकी पेंट पहने हुए थे। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।" FIR दर्ज की गई है और पुलिस द्वारा जांच जारी है। इस मामले में जवानों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications