मोहन यादव के मंत्री ने घंटों लाइन में लगकर किए भगवान शिव के दर्शन, भजन गाते हुए वीडियो हुआ वायरल, Video

Pradhuman Singh Tomar video: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर का ग्वालियर में अनूठा अंदाज देखने को मिला।महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों के साथ लाइन में लगकर प्रसाद करते लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर भोलेनाथ के गीतों पर झूमते हुए नजर आए।

शिवरात्रि के पावन अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर अपने कांच मिल निवास से कोटेश्वर महादेव मंदिर तक पैदल यात्रा निकाली और भक्तों के साथ लाइन में लगकर भगवान के दर्शन किए हैं।

Pradhuman Singh Tomar video

अपने अंगूठे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने आज ग्वालियर के हजीरा कांच में स्थित अपने‌ आवास से कोटेश्वर महादेव मंदिर तक भक्ति में लीन होकर पदयात्रा निकाली और फिर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए ऊर्जा मंत्री के साथ ही बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी उनके साथ मौजूद रहे।

ऊर्जा मंत्री तोमर द्वारा यहां मंदिर के द्वार पर लगी भक्तों की कतार में ही लगकर मंदिर में प्रवेश किया और फिर पूजा अर्चना की है।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। कि आज हमें भगवान भोलेनाथ के दर्शन हुए हैं। अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद यह पहले शिवरात्रि है, और पूरा माहौल भक्ति और उत्साह का देखने को मिल रहा है।

सिंधिया रियासत कालीन है कोटेश्वर महादेव मंदिर

आपको बता दें कि ग्वालियर विधानसभा में स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर सिंधिया स्टेट टाइम का है। शिवरात्रि के पावन मौके पर हर साल यहां हजारों की संख्या में भक्ति गण पहुंचते हैं।भगवान भोलानाथ की पूजा करते हैं।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+