Video: मोहन सरकार के अजब गजब मंत्री, प्रद्युम्न सिंह तोमर मजदूरों को गजक कूटते देखा तो खुद भी कूटने लगे

MP Cabinet Minister Video: मध्य प्रदेश मोहन सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का एक बार फिर अनोखा अंदाज देखने मिला है। विधानसभा भ्रमण के दौरान किला गेट पर जब उन्होंने मजदूरों को गजक बनाते देखा तो खुद भी वहीं बैठ गए। उन्होंने भी दे दनादन हाथ चलाए और गजक बनाई।

कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार को ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करने निकले हुए थे। इस दौरान उन्होंने किलागेट पर गजक कारखाने में खुद हथौड़ा लेकर गजक कूटी और बनाई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भी।

MP Cabinet Minister Video

30 दिसंबर की सुबह सबसे पहले उन्होंने सिविल अस्पताल हजीरा पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और अस्पताल कर्मचारियों के साथ बैठक की। जिसमें अस्पताल परिसर में जनसुविधा की दृष्टि से स्मार्ट सुलभ शौचालय बनाने के आदेश दिए। साथ ही अस्पताल के भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार की बात कही।

कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हजीरा स्थित एलिवेटेड रोड पहुंचकर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने सेतु निगम और नगर निगम अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एलिवेटेड रोड से अन्य रास्तों के पॉइंट पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ किला गेट का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने घास मंडी लधेडी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय औषधालय एवं प्रसूति गृह के निरीक्षण दौरान आवश्यक मरम्मत कार्य के निर्देश दिए।

अपने भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किला गेट स्थित नसीर खान गजक बनाने वाले कारखाने पर पहुंचे।गजक बनाने की तकनीक देखी और स्वयं गजक बनाने लगे और समर्थकों को खिलाई भी। भ्रमण के दौरान सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम, पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री तोमर ने अयोध्या में राम मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बोले कि लंबे समय से इसके लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया आज मैं उन सभी को नमस्कार करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+