Gwalior एयरबेस पर मिलेगी नीलगायों के आतंक से मुक्ति, अफ्रीकन बोमा तकनीकी से पड़कर कूनो में किए जाएंगे शिफ्ट
Gwalior News:
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर महाराजपुरा एयरबेस पर इन दिनों नीलगाय की चहलकदमी लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान परेशानी का सबब बन गई है। 200 से ज्यादा नीलगाय महाराजपुरा क्षेत्र में है। इसलिए आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। महाराजपुरा एयरबेस पहाड़ी क्षेत्र है। जंगल से लगा इलाका होने के कारण यहां नीलगाय आए दिन आते रहते हैं। ये नीलगाय कभी कभार ये एयरफोर्स की बाउंड्री को पार करके भी अंदर तक आ जाती हैं। डीएफओ अंकित पांडेय के अनुसार समस्या के निराकरण के लिए वन विभाग की कोशिशें जारी हैं।
हादसों की आशंका के कारण अब वन विभाग इन्हें शिफ्ट करने के लिए प्लान तैयार किया है। इसके तहत उन्हें भविष्य में कूनो अभ्यारण्य में भी छोड़ा जा सकता है। वन विभाग इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। इसके लिए चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से परमिशन लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग इसके लिए अमेरिकन बोमा तकनीक से नीलगाय पकड़ने की रणनीति बना रहा है। इसमें एक्सपर्ट और वन विभाग के अधिकारी मिलकर कार्य करेंगे।

नीलगायों की समस्या को लेकर वन विभाग, एयरफोर्स और जिला प्रशासन के अधिकारी पूर्व में कई महत्वपूर्ण मीटिंग कर चुके हैं। इसी दौरान एक रणनीति तैयार की गई है। इसमें नीलगायों को मारने का सुझाव भी शामिल था। बैठक के बाद अब वन विभाग की ओर से यह प्रस्ताव राज्य शासन की ओर भेजा गया है। लेकिन अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है। हाल ही में एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ वन विभाग की फिर मीटिंग हुई। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए। इसके बाद नीलगायों के कारण आने वाली समस्या को लेकर एक प्लान तैयार किया गया है।
कूनो डीएफओ पीके वर्मा के अनुसार ग्वालियर कूनो में पहले से 2 से 3 हजार नीलगाय हैं। यहां और नीलगाय छोड़ी जातीं हैं तो कोई समस्या नहीं है। चीतों को नीलगाय से कोई खतरा की आशंका नहीं है।
-
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications