महाआर्यन को लेकर सिंधिया ने दिए बड़े संकेत, अयोध्या राम मंदिर के निमंत्रण पर बताया सौभाग्य
Jyotiraditya Scindia News: अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे केंद्रीय उद्यान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महा आर्यमन सिंधिया द्वारा अयोध्या में खींची गई फोटो को अपने ट्विटर पर अपलोड किया है।
महाआर्यमन सिंधिया प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए थे।जिसकी सोशल मीडिया में फ़ोटो प्रेषित की है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यह उनका सौभाग्य है जो उन्हें यह अवसर मिला।

तमाम विशिष्ट लोगों की तरह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने भी अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे। जहां पूरे विश्व की नज़रें अयोध्या में श्री राम लला के स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा पर थी।श्री राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से पूरे भारत से 6 हज़ार लोग ही इस विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित थे।
इसी विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को दो दिन पूर्व आरएसएस अधिकारी द्वारा आमंत्रण प्राप्त हुआ था। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में शामिल होने की फोटो महा आर्यमन सिंधिया ने ट्विटर एक्स पर अपलोड की है।
ग्वालियर में जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है। उन्हें यह अवसर मिला मैं तो मानता हूं कि जो जो व्यक्ति शुभ बेला में यहां मौजूद रहा उन सभी को भगवान श्री राम का आशीर्वाद मिला है। क्योंकि 500 वर्ष पुरानी मुराद पूरी हुई है और जिस घड़ी का देशवासियों को इंतजार था। वह घड़ी पूरी हुई है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications