एमपी:घर से भागकर प्रेमी जोड़ा बन गया भाई-बहन, बाइक फिसलने से खुल गई पोल

ग्वालियर में बाइक फिसलने से पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, सोनीपत से भागकर प्रेमी के साथ आई थी प्रेमिका, भाई-बहन बनकर छुपाई थी अपनी असली पहचान, पुलिस के सामने कबूला सच

ग्वालियर, 8 अक्टूबर। मालनपुर फैक्ट्री में काम करने वाले भाई-बहन बाइक पर सवार होकर ग्वालियर घूमने के लिए आए थे। अचानक उनकी बाइक फिसल गई जिसके बाद दोनों भाई-बहन चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों का उपचार करवाया और जब दोनों भाई बहनों से डिटेल जानकारी मांगी तो खुलासा हुआ कि जो लड़का-लड़की खुद को भाई-बहन बता रहे थे वह असल में प्रेमी-प्रेमिका हैं।

मालनपुर से बाइक पर घूमने आए थे लड़का-लड़की

मालनपुर से बाइक पर घूमने आए थे लड़का-लड़की

ग्वालियर के नजदीक भिंड जिले में स्थित मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में काम करने वाले लड़का-लड़की बाइक पर सवार होकर ग्वालियर घूमने के लिए आए थे। जब इनकी बाइक मेला मैदान के सामने से गुजर रही थी तभी अचानक बाइक स्लिप हो गई। इस वजह से लड़का और लड़की को चोट लग गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत लड़का लड़की की मरहम पट्टी करवाई। पुलिस ने जब घायल लड़का-लड़की से उनके बारे में पूछताछ की तो उन्होंने खुद को आपस में भाई-बहन बताया।

पुलिस के सवालों के जवाब देने में घबराने लगी लड़की

पुलिस के सवालों के जवाब देने में घबराने लगी लड़की

चोटिल लड़का-लड़की की मरहम पट्टी कराने के बाद जब पुलिस ने दोनों से उनके बारे में जानकारी लेना शुरू की तो लड़की के चेहरे पर घबराहट नजर आने लगी। यह देखकर पुलिसकर्मी भांप गए कि मामला गड़बड़ है। जिसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी को लड़की से पूछताछ करने के लिए बुलाया गया। महिला पुलिसकर्मी ने लड़की को अलग ले जाकर पूछताछ की तो लड़की ने यह कबूल किया कि वे दोनों आपस में भाई बहन नहीं बल्कि प्रेमी-प्रेमिका है जो घर से भाग कर आए हैं। लड़की अभी नाबालिग है लेकिन उसका प्रेमी बालिग है।

सोनीपत से प्रेमिका को भगा कर लाया प्रेमी

सोनीपत से प्रेमिका को भगा कर लाया प्रेमी

लड़की ने बताया कि वह सोनीपत की रहने वाली है, उसके साथ मौजूद युवक अमन उसे सोनीपत से भगा लाया और यहां मालनपुर में रहकर दोनों एक फैक्ट्री में काम करने लगे। लड़की ने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। लड़की की बात की पुष्टि करने के लिए ग्वालियर पुलिस ने सोनीपत पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस को मालूम हुआ कि सोनीपत में लड़की के अपहरण की एफआईआर दर्ज है।

सोनीपत पुलिस ग्वालियर के लिए हुई रवाना

सोनीपत पुलिस ग्वालियर के लिए हुई रवाना

सोनीपत से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर लाए युवक अमन को गोला का मंदिर थाना पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया है। इसके साथ ही सोनीपत पुलिस को सूचना दे दी गई है। सोनीपत पुलिस ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है। टीकमगढ़ निवासी अमन ठेकेदारी का काम करता है। सोनीपत में ठेकेदारी का काम करते वक्त ही उसने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपनी बातों में लिया और इसके बाद उसे अपने साथ भगाकर ग्वालियर ले आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+