Gwalior News: भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के जुलूस में फायरिंग, वर्चस्व की लड़ाई में कार्यकर्ता घायल
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर भाजपा कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्वालियर लोकसभा सीट के लिए घोषित प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के जुलूस में शामिल उनके दो समर्थक गुटों में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बड़ा की गोलियां चल गई।
इस घटनाक्रम में एक युवक के सीने में गोली लगी है। जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। जबकि हमलावर को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा ने बीते शनिवार को लोकसभा सीटों पर पहली सूची जारी कर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया हैं। सूची में शामिल ग्वालियर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है।
भारत सिंह आज रविवार को एक जुलूस के रूप में भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे थे। कार्यालय में जब भारत सिंह का स्वागत समारोह चल रहा था उसी समय उनके जुलूस में शामिल हुए उनके समर्थक धर्मेंद्र और रुस्तम के गुटों में कार्यालय से बाहर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि रुस्तम ने पिस्टल से धर्मेंद्र पर फायर कर दिया, गोली धर्मेंद्र के सीने से टकराती हुई कंधे के पास धंस गई। गोली चलने हड़कंप मच गया। नजदीक बनी पुलिस चौकी पर मौजूद जनक गंज थाना पुलिस स्टाफ ने रुस्तम को तत्काल पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है।
इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि दोनों लोगों के बीच पुरानी दुश्मनी है। दोनों ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और भारत सिंह सिंह समर्थक बताये जाते हैं। दोनों का आमना सामना होने पर पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू हुआ और रुस्तम ने धर्मेंद्र को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल धर्मेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ डॉक्टर्स ने गोली निकाल दी है। हालात अभी स्थिर बताई जा रही है।
पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाहा के नाम के ग्वालियर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा देर रात हो चुकी थी। सुबह वह अपने समर्थकों के साथ जुलूस लेकर घर से निकले थे और दोपहर में भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे थे और में कार्यकर्ताओं में उनके दो समर्थकों के बीच झड़प हुई और फिर मारपीट के बाद फायरिंग हुई।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications