गजब है ये मामला! महादेव को बनाया था बीमा पॉलिसी में नॉमिनी, अब महिला के मरते ही ट्रस्ट को मिलेंगे लाखों रुपए
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला भक्त ने अपनी बीमा पॉलिसी में महादेव को नॉमिनी बनाया। महिला के निधन के बाद मंदिर प्रबंधन के खाते में लाखों रुपये आ गए हैं।
दरअसल यहां एक महिला भक्त ने अपने जीवन बीमा पालिसी में अपने सगे सम्बन्धी की जगह ग्वालियर स्थित भगवान अचलनाथ को अपना नॉमिनी बनाया था।

अब उनके निधन के बाद उनकी बीमा सलाहकार ने उनकी पॉलिसी और नॉमिनेशन दस्तावेज मंदिर में भेजे तो पता चला उसके 7 लाख 42 हजार भगवान के खाते में आ रहे है
Recommended Video
ग्वालियर में प्रसिद्ध शिव मंदिर है जिसे अचलेश्वर या अचल नाथ मंदिर कहा जाता है। विगत रोज एक महिला अचलेश्वर न्यास के दफ्तर पहुंची और उन्होंने बताया कि भगवान के खाते में एलआईसी पॉलिसी की रकम आनी है इसके दस्तावेज ये है।
यह सुनकर सब चौंक गए। बीमा सलाहकार सुषमा बंसल ने बताया कि ग्वालियर की पीपल वाली गली थोराट की गोठ लोहिया बाज़ार की रहने वाली माधुरी सक्सेना ने अपने जीवन काल में 28 मार्च 2017 को भारतीय जीवन वीमा निगम से एक बीमा पॉलिसी क्रमांक 203810358 ली थी।
उन्होंने अपनी पॉलिसी में नॉमिनी अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास को बनाया था। वे बाद में दिल्ली जाकर रहने लगी। जहां 19 मार्च 2022 को उनका देहावसान हो गया।
मंदिर पहुंची बीमा सलाहकार सुषमा ने स्व माधुरी सक्सेना के बीमा से सम्बंधित सभी दस्तावेज अचलेश्वर न्यास को सुपुर्द कर दिए। ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने बताया कि भक्त की मृत्यु के बाद उनकी पॉलिसी से जुड़े सारे दस्तावेज मिलने के बाद ट्रस्ट ने दावे की कार्यवाही कर दी है और जल्द ही भक्त के बीमा की देय 7 लाख 42 हजार की रकम भगवान के न्यास के खाते में आ जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications