एमपी:पीएफआई को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मांगा शिवराज सरकार से जवाब
ग्वालियर में नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने पीएफआई को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है
ग्वालियर, 29 सितम्बर। ग्वालियर पहुंचे मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने पीएफआई को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि बीते 18 साल से पीएफआई को किसने पाला था, इस पर सरकार का ध्यान क्यों नहीं गया, शिवराज सरकार क्या करती रही, इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि आतंक फैलाने वाला सांप्रदायिक संगठन चाहे हिंदू हो या मुस्लिम हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

दिग्विजय सिंह कल भरेंगे नामांकन
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मीडिया को ग्वालियर में गुरुवार को यह बयान दिया है कि दिग्विजय सिंह शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जरूर दाखिल करेंगे। दिग्विजय सिंह ने नामांकन फॉर्म लेते वक्त मीडिया को बयान दिया था कि वे संभवत कल नामांकन दाखिल करेंगे लेकिन जिस तरह से नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने विश्वास भरे लहजे में यह बात कही है कि दिग्विजय सिंह कल नामांकन निश्चित रूप से फाइल करेंगे। इस बयान ने इस बात को पुख्ता कर दिया है कि दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की दौड़ में शामिल है।
पीएफआई को लेकर शिवराज सरकार से पूछा सवाल
पीएफआई को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार से सवाल पूछा है। डॉक्टर गोविंद सिंह का कहना है बीते 18 साल से पीएफआई को प्रदेश में किसने पाला है, क्या आप की सरकार इतनी अक्षम थी कि पीएफआई का पता नहीं कर पाई, ऐसी सरकार को क्या मध्यप्रदेश में रहना चाहिए, इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी को देना पड़ेगा।
संगठन हिंदू हो या मुस्लिम उस पर कार्रवाई होनी चाहिए
नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा है कि बीजेपी तानाशाही कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा की आतंक फैलाने वाला सांप्रदायिक संगठन चाहे हिंदू संगठन हो या मुस्लिम संगठनों उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, हम ऐसी कार्रवाई का स्वागत करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications