ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया देश में सिर्फ 4 जातियां, पहली युवा, दूसरा किसान, तीसरी महिला और चौथी गरीबी
केंद्रीय नागर उड्डयन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार ग्वालियर-चम्बल की यात्रा कर रहे है, आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की इस क्षेत्र जीत को सुनिश्चित करने के लिए ये यात्रा व कार्यक्रम काफी अहम माने जा रहे है। कल शिवपुरी में लाभार्थी के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने जनता को सम्बोधित किया।
सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समृद्ध भारत बनाने के लिए हम सभी का योगदान की ज़रूरत है और योगदान की ज़रूरत है, आप सब तब योगदान दे पाएंगे जब आप सभी के हाथ मजबूत बनेंगे और आपके हाथ सरकार मजबूत कर रही है शिक्षा व रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है।

सिंधिया ने कहा कि समृद्ध भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 वर्ष से कार्य कर रहे है और भारत मां के झंडे को बुलंद करने के लिए प्रधानमंत्री 4 जाति के लिए विशेष ध्यान दे रहे है, वो 4 जातियां पहली युवा , दूसरा किसान, तीसरी महिला और चौथी जाति देश का एक एक गरीब इंसान है। इन चार जातियों के लिए पीएम मोदी पिछले 10 साल में एक दिन भी आराम नहीं लिया है।
महिलाओं के लिए किसी पूर्व प्रधानमंत्री ने नहीं सोचा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा , देश की महिलाओं के लिए एक भी प्रधानमंत्री ने नहीं सोचा था सपने देखती थी महिलाए , सांसद में महिला विधेयक पारित करके अगले लोकसभा के बाद तब सांसद में ⅓ महिलाओं की सीट आरक्षित रहेगी । आज तक सरपंच पति देखा है, आज तक पार्षद पति देखा है , आने वाले दिनों में मेरी महिलाएं सांसद बनेंगी तब ना कोई सांसद पति रहेगा, ना पार्षद पति रहेगा ना ही सरपंच पति रहेगा। प्रधानमंत्री ने महिलाओं का सोचकर 10 करोड़ महिलाओं को मुफ़्त गैस कनेक्शन देकर उनको धुँआ से मुक्ति दिला दी है और अभी रुकेंगे नहीं जब तक देश के आख़िरी गरीब महिला तक उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिल जाए । केंद्रीय मंत्री ने कहा अगर गरीब का कोई दुर्घटना हो जाए तो अस्पताल में 4-5 लाख का बिल आ जाता है , लेकिन आयुष्मान भारत के माध्यम से आयुष्मान कार्ड धारक 5 लाख रुपए तक का इलाज हो रहा है । अब एक एक आँगन बाड़ी बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी केबीनेट की मीटिंग में हमें ज़िम्मेदारी दी है की जितनी भी योजनाएँ उन्होंने शुरू की हैं , एक एक योजनाओं का फ़ायदा देश के एक एक व्यक्ति को मिलना चाहिए ।
12 हजार आदिवासी गांव में आदिवसीयों को घर बनाकर दिया जाएगा
आज़ादी के 75 साल के बाद आज भी ऐसे गांव है, जिनके गांव में उनके पास घर नहीं, तपरे में बिजली नहीं, नल से जल नहीं और देश के ऐसे 12 हजार गांव को प्रधानमंत्री ने चिन्हित कर लिया है और इन गांव में रहने वाले आदिवसीयों को नई " जन मन " योजना के माध्यम से सभी सुविधाओं वाला घर बनाकर दिया जाएगा। कश्मीर से कन्या कुमारी तक गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक एक एक गांव में एक एक आदिवासी को निशुल्क नल से जल, 24 घंटे बिजली, पक्की सड़क, सरकारी स्कूल, सरकारी अस्पताल बनाकर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा शिवपुरी, बामोरी व अन्य क्षेत्र में रह रहे सहरिया, भील, भिलाला आदिवासियों के साथ सिंधिया परिवार का पुराना नाता रहा है।
पीएम का संकल्प 3 करोड़ लखपति दीदी
केंद्रीय मंत्री ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है की देश में अगले पांच साल में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का स्वयं सहायता के माध्यम से छोटी दुकान से शुरुआत कर व अन्य व्यापार कर लखपति दीदी बनेगी। एक एक युवा व किसान को सभी को मदद पहुंचाना है। आज किसान के खाते में सीधे 6 हजार रुपए आते है सीधे दिल्ली से बटन दबता है 100 रुपए भेजे जाते है तो सीधे आपके खाते में आते है, पहले कांग्रेस के राज में ये सब बिचौलिये ले जाते थे। कांग्रेस की दुकान में नफरत का समान है, लेकिन पीएम मोदी की योजना की वजह से बनी लखपति दीदी के दुकान में लाखों का समान है। अब स्वनिधि के माध्यम से लोग किश्त में पैसे लेकर व्यापार को बढ़ा रहे हैं। एक किश्त लेकर चुका देते है तो फिर बड़ा किश्त में ले लेते है।
अब तीसरी बार मोदी सरकार बनानी है
केंद्रीय मंत्री ने जनता को विधानसभा चुनाव में अच्छा परिणाम देने के लिए जनता अभिवादन किया , कहा आपने विधानसभा में वोट देकर सिद्ध कर दिया था की पीएम के मन में मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश के मन में मोदी ! , अब हमें सिद्ध करना है की तीसरी बार मोदी सरकार ! जिस प्रधानमंत्री ने आपको आर्थिक रूप से मजबूत किया , क्षेत्र के अधोसंरचना को मजबूत किया व जिस प्रधानमंत्री ने राम लला को दोबारा अयोध्या धाम में स्थापित कर दिया, उस प्रधानमंत्री को आप सभी को दोबारा अपना आशीर्वाद देना है।












Click it and Unblock the Notifications