Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Scindia: कांग्रेस पर गरजे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा- 2018 में ग्वालियर और चम्बल के कारण बनी थी कमलनाथ सरकार

Jyotiraditya Scindia News: मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा 5 सितंबर से लगातार प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज जन आशीर्वाद यात्रा ग्वालियर-चंबल से निकली, जहां पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला।

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में 7 तारीख को शुरुआत ग्वालियर चम्बल की आशीर्वाद यात्रा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भाजपा ने दो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के कंधो पर रखी है, दोनों नेता रोजाना इस क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा के गांव-गांव जाकर जनता को सम्बोधित व जन आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है।

Jyotiraditya Scindia spoke on Congress in JanAshirwad Yatra government was formed because of Chambal

तीसरे दिन चम्बल क्षेत्र के डिमनी विधानसभा पहुंची जनआशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सम्बोधन में कांग्रेस पर जमकर घसीटा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि ये चम्बल की नगरी में एक मिठास है, जो एक बार यहां आता है वो हमेशा के लिए यहां का हो जाता है, पर यह भी सत्य है की अगर किसी ने चम्बल की माटी से वायदा खिलाफी किया तो उसको चम्बल की माटी माफ नहीं करती है। उन्होंने कहा यह यात्रा भाजपा और मध्यप्रदेश सरकार का अभियान नहीं है, ये मध्य प्रदेश की 9 करोड़ जनता का अभियान है।

कांग्रेस पर वार करते हुए वह आक्रामक रूप में नजर आए, उन्होंने कहा 2018 में कांग्रेस जो सरकार बनी थी वो ग्वालियर चम्बल के मिट्टी के आधार पर ही स्थापित हुई थी। इस क्षेत्र में एक उमंग, एक आशा थी पिछले 75 वर्षों में 34 सीटों में से 26 सीटें कभी किसी को नहीं मिली थी। आपने कांग्रेस में विश्वास दिखाया था पर उन्होंने आपके साथ वादाखिलाफी की। क्षेत्र में नौजवानों व माताओं और बहनों के दिल में एक आशा थी की विकास और प्रगति के एक नए इतिहास की शुरुआत होगी, पर कौन जानता था की उस वल्लभ भवन को जो प्रजातंत्र के मंदिर के रूप में देखा जाता है उसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया। आपने और हमने यहां अनुभव किया है कैसे इस मुरैना जिले में हमारे नदियों को खोदा गया था, चम्बल को खोदा गया था एक एक क्षेत्र को खोदा गया था।

Jyotiraditya Scindia spoke on Congress in JanAshirwad Yatra government was formed because of Chambal

कांग्रेस के 2018 के समय के वादों पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की, उन्होंने कहा था कि सरकार आई तो 10 दिन में पूरे प्रदेश के किसानों का क़र्ज़ा माफ कर देंगे और अगर क़र्ज़ा माफ़ नहीं किया तो हम 10 दिन में मुख्यमंत्री को बदल देंगे। किसान का कर्जा 3 महीने नहीं, 6 महीने नहीं, 10 महीने नहीं, 15 महीने में भी माफ नही किया और 26 लाख मेरे किसानों को झूठा प्रमाणपत्र देकर ब्याज के बोझ के अंदर दबाने का काम कांग्रेस ने किया।

सिंधिया ने कहा कि मेरे नौजवानों को कहा था बेरोजगारी भत्ता में देंगे, लेकिन एक नौजवान को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया और वो कैसे देते भत्ता पूरा भत्ता तो कांग्रेस के नेताओं के जेब में जा रहा था। मेरी बहनों और महिलाओं को एक रुपया नहीं दिया! मैंने किसानों और अतिथि शिक्षकों की बात उठाया तो कहा गया मुझे सड़क पर आ जाओ। अरे ये बड़े भाई-छोटे भाई की जोड़ी भूल गई है कि ये सिंधिया परिवार का खून है। ये राजमाता का खून है, जिसे डीपी मिश्रा ने ललकारा था तो डीपी मिश्रा की सरकार को धूल चटाने का काम किया था।

Jyotiraditya Scindia spoke on Congress in JanAshirwad Yatra government was formed because of Chambal

सिंधिया ने कहा कि आज तीन साल में बीजेपी की सेवा भाव से चल रही सरकार ने मेरे किसान भाइयों के 2300 करोड़ से अधिक रुपए किसानों के ब्याज को माफ कराने का काम किया । किसान सम्मान निधि से एक एक अन्नदाता को 6 हजार रुपया मिलता था, शिवराज सिंह चौहान जी ने 4 हजार रुपए जोड़ कर 10 हज़ार रुपए किसान के खाते में पहुंचाने का काम किया है और बाद में 4 हजार से बढ़कर 6 हजार रुपया पूरे 12 हजार भेजने का काम किया ।

केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं के मुद्दे पर कहा की हमारे धर्म में कहा गया है जहां महिलाओं का सम्मान होता है तो देवता का वास होता है तो हमारे शिवराज सिंह चौहान जी ने प्रदेश की माताओं और बहनों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरुआत करने का काम किया और आज मेरी माताओं और बहनों को 1000 रुपए प्रतिमाह भेजने का काम किया। मेरे शिवराज सिंह चौहान जी प्रदेश के माताओं और बहनों के परम भक्त है , अब अक्टूबर माह से 1250 भेज रहे है तो पूरे पंद्रह हज़ार रुपए प्रतिवर्ष 1 करोड़ 25 लाख माताओं और बहनों के खाते में भेजने का काम मध्यप्रदेश सरकार कर रही है।

अतिथि शिक्षक के संघर्ष और लंबे समय से चली आ रही मांगो को मानकर अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना व 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने किया है। उन्होंने कहा की एक तरफ है भाजपा की डबल इंजन की सरकार तो दूसरी तरफ है बिना इंजन की सरकार, एक तरफ लक्ष्य है गरीब कल्याण तो दूसरी तरफ लक्ष्य है 'लूट, झूठ और फूट' का।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+