Jyotiratitya Scindia Poster: महल गेट से सिंधिया के जन्मदिन के लिए लगाया गया होर्डिंग चोरी, क्राइम ब्रांच करेगी
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया का पोस्टर चोरी होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाओं के लिए लगाया गया होर्डिंग चोरी हो गया।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके कट्टर समर्थक सत्येंद्र शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए एक 180 वर्ग फीट की होर्डिंग बनवाया था और उसे महल के पास गेट के पास लगवाया था।
लेकिन सुबह जब लोगों ने देखा तो वह चोरी हो चुका था। सिंधिया समर्थक और भाजपा नेता सतेंद्र शर्मा ने होर्डिंग चोरी होने की शिकायत झांसी रोड थाना में की है। जिस पर से झांसी रोड थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच इसकी जांच करने में जुड़ गए हैं।
जिला मंत्री सचिन शर्मा की शिकायत पर पूछताछ के लिए घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची। जहां उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की साथ ही गेट पर मौजूद गार्ड से भी पूछताछ की। गार्ड ने जानकारी दी कि रात के समय जब ड्यूटी खत्म करके गया तब बैनर पोस्टर लगा था, लेकिन सुबह 10:00 बजे जब वह कम पर वापस आया तब पोस्टर नहीं था। फिलहाल इस मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच भी कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications