MP News: विदेशी महिला से दोस्ती कर युवक ने 100 यूरो की चपत लगाई, कॉफी पिलाकर धोखा दिया

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से महिला पर्यटक के साथ ठगी का मामला सामने आया है, जहां ठगी करने वाले युवक ने महिला से पहले दोस्ती की और फिर महिला के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। खजुराहो में इटली से आई महिला के साथ यह फ्रॉड किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी ने 100 यूरो एक्सचेंज करने का बहाना बनाया, और फिर आरोपी भाग निकला, इससे पहले आरोपी ने महिला के साथ दोस्ती की थी, और वहीं महिला को विश्वास में लेकर आरोपी ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। इधर, पुलिस अब आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

Gwalior

दरअसल, यह पूरा मामला खजुराहो का बताया जा रहा है, जहां खजुराहो घूमने आई इटली की महिला एलिजा के साथ ग्वालियर के युवक ने फ्रॉड किया है। महिला ने वीडियो पोस्ट कर अपने साथ हुई ठगी की जानकारी शेयर की है। घटनाक्रम 29 अप्रैल का बताया जा रहा है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक टूरिस्ट महिला अपने साथ एक दोस्त को लेकर भारत आई थी, जहां वह आगरा से ग्वालियर होते हुए खजुराहो के लिए ट्रेवल कर रही थी। इस दौरान महिला की पहचान ग्वालियर के ही एक युवक से हुई, जिसके बाद युवक ने विश्वास में लेकर महिला के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि, सफर के दौरान एक युवक उन्हें मिला, जहां महिला ने युवक से इंडियन करेंसी ना होने की बात कही, तभी युवक ने महिला को पानी और कॉफी पिलाई। इसके बाद महिला का दोस्त और युवक खजुराहो पहुंच गए, जहां आरोपी ने महिला को इंडियन करेंसी दिलवाने की बात कही। इसके बाद महिला ने आरोपी को 100 यूरो निकाल कर दे दिए। इसके बाद लंबा इंतजार करने के बाद भी युवक नहीं आया। वहीं जब लंबे इंतजार के बाद ही युवक नहीं आया तो महिला को समझ आया कि उनके साथ ठगी हुई है।

ये भी पढ़े- MP News: 'बात करने की तमीज नहीं है तुझे', सैलरी नहीं मिली तो कलेक्टर पर भड़की गेस्ट टीचर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+