MP News: 'बात करने की तमीज नहीं है तुझे', सैलरी नहीं मिली तो कलेक्टर पर भड़की गेस्ट टीचर

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से गेस्ट टीचर का गुस्सा सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला गेस्ट टीचर कलेक्टर पर भटकती नजर आ रही है। इतना ही नहीं इस वीडियो में महिला गेस्ट टीचर कलेक्टर को जमकर खरी खोटी भी सुना रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कलेक्टर परिसर में छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह और महिला गेस्ट टीचर के बीच जमकर बहसबाजी होती नजर आ रही है, जहां बहसबाजी के बाद कलेक्टर ने अतिथि शिक्षक को हटाने के निर्देश दे दिए हैं। इधर, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां गेस्ट टीचर, कलेक्टर से वेतन न मिलने के बाद पर बहस करती नजर आ रही है।

Chhindwara

पूरा मामला छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट कार्यालय का बताया जा रहा है, जहां महिला गेस्ट टीचर वेतन न मिलने की बात पर गुस्सा हो गई, और कलेक्टर से तू तडाक वाली भाषा में बात करने लगी। इधर, वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कलेक्टर बार-बार महिला अतिथि शिक्षक को समझाते नजर आ रहे हैं, लेकिन महिला अतिथि शिक्षक का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा, और वह कलेक्टर को जमकर खरी खोटी सुना रही है। इधर, कलेक्टर के निर्देश के बाद कुछ लोग महिला को समझते हैं। वहीं इसके बाद मामला शांत हो जाता है। इधर, पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने अतिथि महिला शिक्षक को हटा दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला अतिथि शिक्षक का कलेक्टर से सैलरी ना मिलने के बाद पर बहस करती नजर आ रही है, जहां महिला पर गुस्सा इस कदर हावी था की आसपास के सभी लोग महिला को सिर्फ देखते ही रहे। इधर, महिला काफी देर तक कलेक्टर को खरीद खोटी सुनती रही जानकारी के मुताबिक महिला जुन्नारदेव के एक मॉडल स्कूल में कार्यरत है, महिला को पिछले 10 महीने से सैलरी नहीं मिली है।

ये भी पढ़े- Indore News: बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद, लड़की ने काटी हाथ की नस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+