Gwalior News: DJ बजाने के विवाद में शिवपुरी के चक रामपुर में जघन्य हत्याकांड, महिला समेत 3 लोगों की मौत
संवाद सूत्र पंकज श्रीमाली
पुरानी रंजिश को लेकर गांव के एक परिवार पर घर में घुसकर नरसंहार करने का मामला सामने आया है कुल्हाड़ी डंडों और घातक हथियारों से लेस होकर पहुंचे आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने घर में मौजूद महिला पुरुष और बच्चों पर जानलेवा हमला किया। इतना ही नहीं घर के बाहर से गाड़ी से आ रहे घर के अन्य सदस्यों को रास्ते में रोक कर उनके साथ भी जघन्य वारदात की।
उनकी गाड़ी में आग लगा दी और जो गाड़ी से बाहर निकले उन पर भी घातक हमला किया जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं घटना के बाद गांव में दहशत और भय का माहौल है। घटना शिवपुरी जिले के चक राम पुर गांव की है घटना में घायल हुए सभी लोग ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराए गए हैं जिनकी स्थिति काफी गंभीर है।

इस जानलेवा हमले में घायल हुए अपने रिश्तेदारों को लेकर ग्वालियर पहुंचे फरियादी ने बताया कि गणेश पूजा के समय घर के बाहर तेज आवाज में डीजे बजाने के विवाद में यह झगड़ा शुरू हुआ था उस समय तो झगड़ा सुलझा गया था लेकिन दूसरे पक्ष में मन में तीस पाली थी और खुद पर गोली चलाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची थी। लेकिन जब वह अपनी साजिश में कामयाब नहीं हुए तो बीती रात षड्यंत्र बनाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है और चार लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है।
इनकी हुई है मौत
इस हत्याकांड में लक्ष्मण सिंह अमर सिंह भदौरिया और एक महिला आशा देवी की मौत हुई है तो वहीं घायलों में महेंद्र, भोला सौरभ और योगेश को इलाज के लिए ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत काफी गंभीर बताई गई है. परिजनों का कहना है कि अमर सिंह भदोरिया की मौके पर ही मौत हो गई थी एक व्यक्ति ने ग्वालियर अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ा और तीसरे की मौत ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में हुई है।

गांव के सरपंच और उनके समर्थकों पर हमला करने का आरोप
इस पूरे हत्याकांड में गांव के सरपंच और उनके समर्थकों पर पूरी वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है बताया गया है कि हाथ में पेट्रोल कुल्हाड़ी और अन्य हथियार लेकर 50 से 100 लोग एकजुट होकर भदौरिया परिवार के मकान पर पहुंचे और घर में जो मिला उसे पर वार करना शुरू कर दिए हमलावर इतनी घातक इरादे से आए थे कि उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा इसके साथ ही घर में रह रहे तीन युवक जो कि घर से बाहर थे उनकी लोकेशन पता करके भी उनकी गाड़ी पर हमला किया और गाड़ी में आग लगा दी जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और जो दो अन्य युवक गाड़ी से बाहर निकले उन्हें कुल्हाड़ी से काट दिया।
पुलिस पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप
घटना के बाद घायलों को लेकर ग्वालियर पहुंचे रिश्तेदारों का आरोप है कि शिवपुरी जिले की पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यहां ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर पर भी पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा है.












Click it and Unblock the Notifications