Gwalior News: इमरती देवी ने अनोखी मांग उठाकर कर दी विरोधियों की बोलती बंद, डबरा को लेकर कही बड़ी बात
Gwalior News: ग्वालियर जिले की हाई प्रोफाइल सीट डबरा विधानसभा से पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री दर्जा इमरती देवी ने बड़ा बयान दिया है केंद्र सरकार में मंत्री और भाजपा के स्टार नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को बोलते हुए उन्होंने कहा है कि महाराज भले ही मुझे टिकट मत देना लेकिन मेरी मांग पूरी कर देना। उनकी ये मांग छोटी-मोटी नहीं है, बल्कि पूरे ग्वालियर जिले का परिदृश्य बदलने वाली है। क्या है उनकी मांग और क्यों तमाम विरोध प्रदर्शन के बावजूद इमरती देवी हाईलाइट है। पढ़िए इस रिपोर्ट में
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सर गर्मी तेज होते के साथ ही ग्वालियर जिले में सियासी पारा लगातार गर्म होता जा रहा है। मौसम ठंडा होने के बावजूद गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। ग्वालियर जिले में दो केंद्रीय मंत्री, दो सांसद और दो मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री होने के कारण पूरे प्रदेश की निगाह ग्वालियर पर टिकी है।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का गढ़ होने के कारण भी ग्वालियर चंबल अंचल में क्या होने वाला है, ये किसी को नहीं पता है इस बीच ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा सीट से पहले कांग्रेस और फिर सिंधिया के साथ भाजपा में आने के बाद भाजपा की हो गई इमरती देवी लगातार ताल ठोक रही है। इमरती देवी ग्वालियर के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया को भगवान बताती हैं और ऐसा ही कुछ ऐसा वाक्य आज ग्वालियर में हुआ जब उन्होंने कहा कि महाराज भले ही मुझे टिकट न मिले, लेकिन मेरे डबरा विधानसभा को जिला बना दो।
कांग्रेस के सुरेश राजे से पिछला चुनाव हारी थी इमरती देवी
कट्टर सिंधिया समर्थक पिछला चुनाव कांग्रेस पार्टी के सुरेश राजे से हार गई थी। हालांकि सुरेश राजे और इमरती देवी की आपस में रिश्तेदारी भी है, लेकिन राजनीतिक सरगर्मी में दोनों रिश्तेदारी भूल चुके हैं। सुरेश राजे का वीडियो वायरल हुआ तो इमरती ने कहा था कि मेरी कोई रिश्तेदारी नहीं और सुरेश ने भी कहा था की इमरती मेरी समधन नहीं।
कुछ महीने पूर्व डबरा कांग्रेस के विधायक सुरेश राजे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सुरेश राजे ने आरोप लगाया था कि इमरती देवी ने वीडियो बनवाया और वायरल किया है। इसके बाद इमरती देवी ने कहा था कि डबरा विधायक से मेरी कोई रिश्तेदारी नहीं है। इसके जवाब में डबरा विधायक ने भी कहा था कि इमरती मेरी समधन नहीं है।
घनिष्ठ रिश्ता है कांग्रेस और भाजपा के दोनों उम्मीदवारों में
आपको बता दें हैं कि मध्य सरकार की पूर्व मंत्री इमरती देवी और कांग्रेस के नेता सुरेश जो कि वर्तमान में डबरा से कांग्रेस के विधायक हैं। दोनों आपस में समधी-समधन है, लेकिन चुनाव के समय दोनों ही एक दूसरे के लिए आक्रामक हो जाते हैं और रिश्तेदारी को दरकिनार कर देते हैं।
संवाद सूत्र पंकज श्रीमाली, ग्वालियर












Click it and Unblock the Notifications