तांत्रिक ने महिला से कहा- तुम कमरे में चलो, पति की शराब छुड़ा दूंगा, फिर जो हुआ सुन पुलिस के खड़े हो गए कान
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक तांत्रिक ने तंत्र-विद्या से पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से रेप किया। इसके बाद पीड़ित अपने पति के साथ थाने पहुंची और तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।
दरअसल उटीला थाना क्षेत्र में एक महिला पति की शराब छुड़ाने के लिए तंत्र विद्या कराने पहुंची थी। आरोपी ने महिला और उसके पति के ऊपर काली शक्तियों का साया बताया था। महिला की चुप्पी ने तांत्रिक की हिम्मत और बढ़ा दी। वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

तांत्रिक ने महिला को धमकाया कि यदि उसके पास उतारा कराने नहीं आई तो वह काली शक्तियों को उसके और उसके पति के पीछे छोड़ देगा। जब पति ने शराब पीना नहीं छोड़ी, तब महिला समझ गई कि तांत्रिक फायदा उठा रहा है। बाबा ने उसे कई बार कॉल कर बुलाने का प्रयास किया, महिला ने पति को बताया,फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
ग्वालियर देहात के उटीला के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला का पति शराब पीने का आदी है। महिला को किसी ने बताया था कि पास ही गांव में हर नारायण राजौरिया नाम का बाबा है। वह तंत्र मंत्र से कई लोगों की शराब छुड़ा चुका है। इस पर 4 जुलाई को महिला अपने पति के साथ तांत्रिक के घर पहुंची थी।
यहां तांत्रिक ने महिला को बताया कि उसके पति का उतारा करना पड़ेगा। इसके बाद उसी शाम तांत्रिक महिला के पति को एक कमरे में ले गया और कुछ देर बाद आकर बोला कि उतारा कर दिया है। लेकिन तुम उसकी पत्नी हो, इसलिए तुम्हारा भी उतारा होगा।
पति की शराब छुड़ाने के लिए महिला भी तैयार हो गई। बाबा उसे कमरे में ले गया। यहां उसने उतारा के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला से कहा कि यह उतारा की बात किसी को बताई तो पूजा बिगड़ जाएगी।पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications