Gwalior News: ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन मीरा के शाबक की मौत, साढ़े चार माह पहले टाइगर का हुआ था जन्म
Gwalior News: ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में उसे समय शोक की लहर दौड़ गई। जब सफेद शेरनी मीरा के मादा शावक कि अचानक मौत हो गई। गांधी प्राणी उद्यान के सभी कर्मचारी और आने जाने वालों को झकझोड़ दिया। क्योंकि महज साढ़े चार माह की यह मादा शावक अपनी मां और दो शावकों के साथ दिनभर अठखेलियां करती रही।
शावक की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया।चिड़ियाघर प्रबंधन मौत का कारण प्राथमिक स्टेज पर कार्डियक अरेस्ट बता रहा है। हालांकि पिछले दिनों बेंगलुरु के बन्नेरगट्टा जियोलॉजिकल पार्क में सात तेंदुआ शावकों की मौत हुई थी।

इनकी मौत का कारण पार्वोवायरस बताया गया है।बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में शावक का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उसके आसपास रहने वाले कर्मचारियों की भी आंखें नम नजर आई।
जानकारी मुताबिक, मीरा ने बीते 20 अप्रैल को 3 शावकों को जन्म दिया था। जिसमें 2 शावक पीले और एक सफेद था। जन्म के समय तीन शावक पूरी तरह स्वास्थ्य नजर आए, फिर भी इन्हे आइसोलेशन वार्ड में 42 दिन तक रखा गया था। जिन्हें बाद में खुले बड़े में छोड़ा गया था।












Click it and Unblock the Notifications