Gwalior News: बीच सड़क भिड़ीं ननद और भाभी, जमकर हुई मारपीट, Video देखिए कैसे पुलिस के छूटे पसीने
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां ननद और भाभी बीच सड़क एक-दूसरे से उलझ गईं। बहस करते-करते नौबत मारपीट तक आ गई। वीडियो ग्वालियर शहर के हाई कोर्ट पास का बताया जा रहा है।
हरीश निगम की बहन ने शिकायत की है कि उसके भाई को उसकी पत्नी बबली निगम ने उनके ही पुश्तैनी घर से भगा दिया है। जिसके कारण वो दर दर की ठोकर खा रहा है। अपने घर को बचाने के लिए जब वह हाई कोर्ट पहुंचा तो इस बात की जानकारी बबली को लग गई। वह अपने बेटे दामाद व अन्य लोगों को लेकर हाई कोर्ट पहुंच गई। बबली ने फिर अपने पति को ढूंढा और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

इस दौरान जब लोगों ने वहां पर उसे बचाने की कोशिश की तो उसने भी उन लोगों पर भी हाथ उठाने का प्रयास करने लगी। घटना के दौरान पुलिस भी बीच बचाव करती नजर आ रही है।
Recommended Video
हरीश की बहन ने बताया कि वह रास्ते से गुजर रही थी तभी देखा कि किसी बात पर लोगों में विवाद हो रहा है। जब उसने पास जाकर देखा तो मामला समझ आया। यहां तो उसके भाई हरीश के साथ ही उसकी पत्नी बबली लड़ाई कर रही थी और मामला मारपीट तक पहुंच गया है। जब वह उनके बीच पहुंची तो बबली ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। यहां तक की उसका मंगलसूत्र भी तोड़ दिया।
पत्रकारों से बात करते हुए हरीश की बहन ने बताया कि उसकी भाभी का पहले भी एक पति रह चुका है। जो अब इस दुनिया में नहीं है। उसके बेटे और दामाद भी उसके भाई के पुश्तैनी मकान पर कब्जा करके बैठे हुए हैं। जब उसके भाई के पास नौकरी थी, तो यह लोग उसका सम्मान किया करते थे। पर नौकरी जाने के बाद से ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और आज भी उसे पागल करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बात की शिकायत वह कई बार थाने में कर चुके हैं लेकिन कहीं से कोई संतोषजनक कार्रवाई देखने को नहीं मिली। हरीश की बहन ने उसकी भाभी बबली के चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं।
इस पूरे मामले पर एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि निगम ने शिकायत की है कि पति हरीश निगम और उनकी मुंहबोली बहन रक्षा गुप्ता ने उनके साथ बीच सड़क पर गाली गलौंच करते हुए मारपीट की है। इस मामले का एक मिनिट 22 सैकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हरीश और रक्षा बबली को बुरी तरह से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। विवाद का कारण पति-पत्नी के बीच प्रॉपर्टी को लेकर सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications