MP Election: BJP के गढ़ में सेंध लगा पाएगी कांग्रेस? ग्वालियर ग्रामीण सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद
MP Elections 2023:
MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के ग्वालियर ग्रामीण की सीट पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। इस विधानसभा में दो बार से भाजपा के भारत सिंह कुशवाह जीतते आ रहे हैं। जो अभी शिवराज सरकार में उद्यानिकी मंत्री हैं। ग्वालियर ग्रामीण में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में नहीं बल्कि मुकाबला त्रिकोणीय होता आया है। क्योंकि मैदान में बसपा भी होती है। 2008 में बसपा तो 2013 और 2018 में भाजपा की जीत हुई थी।
ग्वालियर ग्रामीण सीट पहले ग्वालियर मुरार के नाम से पहचानी जाती थी। लेकिन 2008 में परिसीमन के बाद इस विधानसभा का नाम ग्वालियर ग्रामीण हो गया। ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट में भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी टक्कर देती है।

ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट में कुल मतदाता 2 लाख 25 हजार 422 हैं। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 98 हजार 450 वही पुरुष मतदाता एक लाख 26 हजार 972 हैं। इस विधानसभा में 2 बार से भाजपा के भारत सिंह कुशवाह जीतते आ रहे हैं।
2018 के विधानसभा चुनाव: यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला था। इस चुनाव में भाजपा से भारत सिंह कुशवाह को 51033 कुल वोट मिले थे तो बसपा से साहब सिंह गुर्जर को 49516 वोट लेकर दूसरे नंबर पर आए थे। इसके साथ ही कांग्रेस से मदन सिंह कुशवाहा को 38199 वोट मिले। इस चुनाव में बसपा से महज 1517 वोटों से भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
2013 विधानसभा चुनाव: भाजपा से भारत सिंह कुशवाहा को कुल 45944 वोट मिले थे तो वहीं कांग्रेस से रामसेवक सिंह को 36006 वोट मिले थे। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी से मदन कुशवाहा को 29608 वोट मिले थे। भाजपा से भारत सिंह कुशवाह 11938 वोटों से जीत हासिल की थी।
जातीय समीकरण: ग्वालियर देहात में कुशवाह समाज का वर्चस्व बना हुआ है। यहां 35 से 40 हजार कुशवाह समाज की आबादी है। 25 हजार जाटव, 20 हजार गुर्जर, 15 हजार बघेल, 8-10 हजार यादव, 8-10 हजार ब्राह्मण वोटर है। इसलिए यहां से बीजेपी के भारत सिंह कुशवाह लगतार 2 बार से विधायक निर्वाचित हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications