मानव तस्करी की सूचना पर ग्वालियर पुलिस ने बदनापुरा गांव में मारा छापा
ग्वालियर पुलिस ने देह व्यापार की सूचना मिलने पर रेड लाइट एरिया में छापा मारा है, पुलिस को यहां से 6 नाबालिग लड़कियां मिलीं, जिन्हें पुलिस थाने ले आई
ग्वालियर, 2 अक्टूबर। ग्वालियर पुलिस ने मानव तस्करी की सूचना पर रविवार को ग्वालियर के रेड लाइट एरिया बदनापुरा गांव में छापामार कार्रवाई की। यहां से पुलिस को 6 नाबालिग लड़कियां भी मिलीं, जिन्हें अपने साथ पुलिस थाने ले आई। इनमें से तीन लड़कियों के परिजन थाने पहुंचे और लड़कियों से संबंधित दस्तावेज दिखाकर उन्हें वापस अपने घर ले आए। जबकि तीन लड़कियों के दस्तावेज नहीं होने पर वह लड़कियां अभी पुलिस के पास ही हैं।

पुलिस ने बदलापुरा गांव में की सर्चिंग
ग्वालियर पुलिस को मुखबिर से इस बात की सूचना मिली थी कि बदनापुरा गांव में देह व्यापार के लिए लड़कियों को लाया गया है। इसी सूचना पर से ग्वालियर पुलिस के तकरीबन 200 जवान रविवार को बदनापुरा गांव में पहुंच गए। यहां बदनापुरा गांव के एक-एक घर की सर्चिंग की गई।
गांव में पुलिस को मिली 6 नाबालिग लड़कियां
पुलिस ने जब बदनापुरा गांव की सर्चिंग की तो पुलिस को यहां से 6 नाबालिग लड़कियां मिलीं। नाबालिग लड़कियों से जब पुलिस ने उनके बारे में जानकारी लेना चाही तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। जिसके बाद पुलिस सभी नाबालिग लड़कियों को अपने साथ थाने ले आई।
6 में से 3 लड़कियों के परिजन पहुंचे थाने
पुलिस नाबालिग लड़कियों को थाने ले आई और उनसे पूछताछ करने लगी तो 6 में से 3 लड़कियों के परिजन थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने लड़कियों से संबंधित दस्तावेज पुलिस को दिखाए। पुलिस जब पूरी तरह संतुष्ट हो गई कि तीन लड़कियां बदनापुरा गांव की ही रहने वाली हैं तो पुलिस ने उन तीन लड़कियों उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
3 लड़कियों की कर रही है पुलिस जानकारी
तीन लड़कियों के दस्तावेज और परिजन सामने के आने के बाद पुलिस ने उन तीनों लड़कियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है लेकिन अभी भी पुलिस के पास तीन नाबालिग लड़कियां मौजूद हैं। पुलिस अब इन बची हुई तीनों लड़कियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को संदेह है कहीं देह व्यापार के लिए लड़कियों को बदनापुरा आ तो नहीं लाया गया।












Click it and Unblock the Notifications